{"_id":"5e39ec618ebc3ee5c5407829","slug":"karnataka-police-interrogated-school-kids-in-a-case-of-treason-related-to-caa-and-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : देशद्रोह मामले में पुलिस ने लगातार पांचवें दिन की स्कूली बच्चों से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : देशद्रोह मामले में पुलिस ने लगातार पांचवें दिन की स्कूली बच्चों से पूछताछ
Wed, 05 Feb 2020 03:42 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीदर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 Feb 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए और एनआरसी पर कर्नाटक के स्कूल में नाटक में पीएम मोदी का गलत चित्रण करने से जुड़े देशद्रोह मामले में पुलिस ने पांचवीं बार कुछ स्कूली बच्चों और स्टाफ से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस स्कूल की प्रिंसिपल फरीदा बेगम और नाटक में हिस्सा लेने वाली एक बच्ची की मां नजबुनिशा को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
स्कूल के सूत्रों ने बताया कि नजबुनिशा की गिरफ्तारी के बाद उसकी बच्ची मानसिक सदमे में है और मकान मालिक उसकी देखभाल कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया, पुलिस 28 जनवरी को स्कूली बच्चों से वर्दी में पूछताछ करने पर कुछ वर्गों ने पुलिस की आलोचना की थी। इसके दो दिन बाद पुलिस ने स्कूल और फेसबुक पेज पर नाटक का वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को तीन पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए, जिनके साथ कर्नाटक बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दो सदस्य भी थे। थोड़ी देर बाद एसपी भी स्कूल पहुंच गए। इस बारे में एसपी एच बसवेश्वरा ने कहा, मामले में जांच जारी है। हम बच्चों व स्टाफ से नाटक की स्क्रिप्ट लिखने वालों और संवाद लिखने वालों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन