फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka police arrested a man for allegedly helping 22 Pakistani citizens settled in Bengaluru

Karnataka:22 पाकिस्तानियों को कर्नाटक में बसाने वाला शख्स गिरफ्तार, बनवाए फर्जी हिंदू नामों के कागजात

Wed, 09 Oct 2024 12:23 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 12:23 AM IST
सार

Karnataka:परवेज ने अब तक 22 पाकिस्तानियों को उनके फर्जी हिंदू नामों के साथ बंगलूरू समेत कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बसने में मदद की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सभी की असली पहचान छिपाई और उनके हिंदू नाम वाले कागजात, रहने और बाकी की व्यवस्था की।

विज्ञापन
Karnataka police arrested a man for allegedly helping 22 Pakistani citizens settled in Bengaluru
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक पुलिस ने अवैध तौर पर पाकिस्तान को भारत में पनाह दे रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने अभी तक करीब 22 लोगों को अवैध तौर पर भारत में बसने में मदद की है।  पाकिस्तानी नागरिकों को भारत में पनाह देने और बसाने में मदद करने वाले परवेज नामक के शख्स को मंगलवार को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


 परवेज ने अब तक 22 पाकिस्तानियों को उनके फर्जी हिंदू नामों के साथ बंगलूरू समेत कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बसने में मदद की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सभी की असली पहचान छिपाई और उनके हिंदू नाम वाले कागजात, रहने और बाकी की व्यवस्था की।
विज्ञापन


सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि हाल ही में पाकिस्तान के एक परिवार के चार सदस्यों को बंगलूरू के जिगानी में गिरफ्तार किया गया था। ये लोग फर्जी हिंदू पहचान के आधार पर यहां रह रहे थे। इनकी सूचना पर यहां पीन्या से भी ऐसे ही एक दंपती और उनकी बेटी पकड़ा गया। उनसे पूछताछ में पता चला है कि कुछ पाकिस्तानी दावणगेरे जिले में भी रह रहे थे। बाद में उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो परवेज का नाम सामने आया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में शादी... फिर की भारत में घुसपैठ
बता दें कि पिछले महीने बंगलूरू पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को उसकी बांग्लादेशी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। यह परिवार पिछले छह साल से अपनी पहचान छिपाकर बंगलूरू में अवैध रूप से रह रहा था। इस दंपती की शादी ढाका में हुई थी। 2014 में दोनों दिल्ली पहुंचे और 2018 में बंगलूरू के जिगानी इलाके में आकर बस गया। गिरफ्तार हुए दो अन्य की पहचान उसके साले-साली के रूप में हुई।


पाकिस्तान से आकर बन गया धर्म उपदेश
उधर, पीन्या से गिरफ्तार हुआ पाकिस्तानी दंपती भी आठ से पहले गैर-कानूनी तरीके से भारत आया था। इनकी एक बेटी भी है। जांच में पता चला कि शुरुआत में ये घुसपैठिये कोच्चि में रहे। चार साल पहले वह पीन्या में आकर बस गए थे। बताया जा रहा कि पाकिस्तानी नागरिक सैयद तारिक (53) एक उपदेशक है और यूट्यूब पर वीडियो डालता है। वहीं, उसकी पत्नी घरेलू महिला है। इस परिवार को अल्ताफ अहमद नाम का एक शख्स आर्थिक मदद करता था। पुलिस ने अल्ताफ को चेन्नई में उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। यह लोग फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed