फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka On son first birthday Bengaluru couple learns surrogate baby was actually kidnapped doctor held

गुनाह: 14 लाख खर्च कर 'सरोगेसी' से मिला घर का 'चिराग', पहले बर्थडे पर पता लगा चोरी का था बच्चा

Wed, 02 Jun 2021 02:43 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कुमार संभव Updated Wed, 02 Jun 2021 02:43 PM IST
सार

महिला डॉक्टर ने सरोगेसी के माध्यम से एक दंपती को बच्चा दिलाने की पेशकश की थी। इसके एवज में उसने 14.5 लाख रुपये लिए थे और मई 2020 के दौरान बच्चा सौंप दिया था।

विज्ञापन
karnataka On son first birthday Bengaluru couple learns surrogate baby was actually kidnapped doctor held
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां रहने वाले एक दंपती को सरोगेसी से अपने घर का 'चिराग' मिला। साल भर बाद जब दंपती अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें पता चला कि वह बच्चा तो एक साल पहले किडनैप किया गया था। इस मामले में कथित सरोगेसी कराने वाली चिकित्सक को बच्चा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर में रहने वाली डॉ. रश्मि शशिकुमार बनेरघट्टा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। वह बेलगावी जिले के किक्कोडी से ताल्लुक रखती है। बताया जा रहा है कि उसने सरोगेसी के माध्यम से एक दंपती को बच्चा दिलाने की पेशकश की थी। इसके एवज में उसने 14.5 लाख रुपये लिए थे और मई 2020 के दौरान बच्चा सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घर पहुंची तो सामने आया सच

पुलिस के मुताबिक, उन्हें इस बच्चे को ट्रेस करने में एक साल लग गया। वह मई 2020 के दौरान अस्पताल से चोरी हुआ था। शनिवार (29 मई) को पुलिस टीम कर्नाटक उत्तर के कोप्पल पहुंची और दंपती को पूरे मामले की जानकारी दी। यह सुनकर दंपती को झटका लगा। उन्होंने बताया, 'वे तो सिर्फ इतना जानते थे कि यह बच्चा सरोगेसी के माध्यम से मिला। वे अब तक सरोगेसी करने वाली महिला से मिले तक नहीं थे।' इसके बाद पुलिस ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया, जिससे उसके बायलॉजिकल माता-पिता की पुष्टि हो गई। इसके बाद डॉ. रश्मि को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे उसकी 45 दिन की बेटी के साथ जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

मई 2020 में चोरी हुआ था बच्चा

गौरतलब है कि 29 मई 2020 के दिन रश्मि ने चामराजपेट स्थित बीबीएमपी सरकारी अस्पताल से बच्चे को चोरी किया था। बच्चे के पिता नवीद पाशा और मां हुस्ना बानो काम की तलाश में आंध्रप्रदेश से चामराजपेट आए थे। नवीश ऑटो ड्राइवर है। बच्चे का जन्म 29 मई को सुबह 7:50 बजे हुआ था। करीब 10 बजे जब नवीद अपनी एक रिश्तेदार को घर छोड़ने गया था, तब एक महिला डॉक्टर ने हुस्ना से बातचीत की थी। वहीं, डॉक्टर की सलाह पर अटेंडेंट ने महिला को एक दवा दी, जिसे खाकर वह सो गई। करीब 45 मिनट बाद उसकी नींद खुली तो बच्चा चोरी हो चुका था। 

सीसीटीवी फुटेज से शुरू हुई तलाश

बताया जा रहा है कि इस मामले में अगले दिन चामराजपेट थाने में शिकायत दर्ज की गई, जिसे दिसंबर 2020 के दौरान बसावनगुडी महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि जिस महिला डॉक्टर ने हुस्ना से बातचीत की थी, वह अस्पताल की कर्मचारी नहीं थी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में वह बच्चे को ले जाती नजर आई थी। दरअसल, वह रश्मि थी, जिसने अस्पताल की चिकित्सक बनकर हुस्ना को नींद की दवा खिला दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध का स्केच तैयार कराया गया। 

700 लोगों से की गई पूछताछ

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान 700 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम असली दंपती तक पहुंच पाई। बच्चे की तलाश के लिए स्पेशल टीम बनाने वाले डीसीपी साउथ हरीश पांडेय ने बताया कि अब बच्चे को चामराजपेट ले आए हैं। 

यह थी बच्चा चोरी करने की वजह

जांच अधिकारी ने बताया कि रश्मि 2015 के दौरान हुबली के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। उस दौरान सरोगेसी से बच्चा लेने वाले दंपती से उसकी मुलाकात हुई। दरअसल, दंपती के पास स्पेशल चाइल्ड था। ऐसे में रश्मि ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह सरोगेसी के माध्यम से उन्हें सेहतमंद बच्चा दिला देगी। 2019 में उसने दंपती से मुलाकात की और सरोगेसी के लिए पिता के सैंपल व जरूरी कागजात ले लिए। उसने दंपती को बताया कि बंगलूरू में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई, जो सरोगेसी के लिए तैयार है। रश्मि ने दंपती को बताया कि मई 2020 में डिलिवरी होने का अनुमान है।

इस वजह से चुना था चामराजपेट का अस्पताल

मई 2020 में रश्मि ने कई सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटे। उसे चामराजपेट के सरकारी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था काफी कमजोर लगी। 27 और 28 मई के दौरान वह हुस्ना के वॉर्ड में कई बार गई और मुख्य द्वार के पास मौजूद बेड को अपना टारगेट बना लिया। 29 मई को जब वह वॉर्ड में पहुंची तो हुस्ना अपने बच्चे के साथ थी। ऐसे में रश्मि ने अटेंडेंट को नींद की गोली दी और उसे हुस्ना को खिलाने के लिए कहा। हुस्ना के सोते ही रश्मि बच्चे को लेकर फरार हो गई। इसके बाद वह अपनी दोस्त के घर विजयनगर पहुंची और दंपती को बच्चा सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed