{"_id":"5f035608d4c1162fbc75c88d","slug":"karnataka-mp-sumalata-and-congress-mla-ranganath-infected-with-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक की सांसद सुमालता और कांग्रेस विधायक रंगनाथ कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक की सांसद सुमालता और कांग्रेस विधायक रंगनाथ कोरोना से संक्रमित
Mon, 06 Jul 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री से सांसद बनी सुमालता अम्बरीश और कांग्रेस विधायक एच डी रंगनाथ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सुमालता कर्नाटक के मंड्या लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और हल्के लक्षण होने की वजह से घर पर ही पृथकवास में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, 'ईश्वर की कृपा से मेरी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है और मुझे भरोसा है कि मैं आप सभी के समर्थन से जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।' सुमालता ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोई लक्ष्ण होने पर तुंरत जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि उन्होंने स्वयं कोविड-19 की जांच कराई क्योंकि उन्हें आशंका थी कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में कर्तव्य निभाते हुए संक्रमित के संपर्क में आई होंगी। सूत्रों ने बताया कि पेशे से डॉक्टर एवं तुमकुरु जिले के कुनीगल विधानसभा सीट से विधायक एच डी रंगनाथ को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांडरे ने ट्वीट किया, 'मैंने विधायक से फोन पर बात की और उनकी आवाज में भरोसे से मुझमें विश्वास जगा कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में विजयी होकर लौटेंगे।'
उल्लेखनीय है कि रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जर्नादन पुजारी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हाल में, मंगलुरु उत्तर शहर से भाजपा विधायक भारत शेट्टी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।