फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Moral Policing Incident Muslim Woman Harassed Minister Warns Not Bihar or UP

Karnataka: बंगलूरू में मोरल पुलिसिंग के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियांक बोले- यह UP-बिहार या मध्य प्रदेश नहीं...

Sat, 12 Apr 2025 09:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Apr 2025 09:25 AM IST
सार

Viral News: मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टी-शर्ट पहने हुए पुरुष और बुर्का पहनी हुई महिला कुछ पुरुषों के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Karnataka Moral Policing Incident Muslim Woman Harassed Minister Warns Not Bihar or UP
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक में एक बार फिर मोरल पुलिसिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, बंगलूरू में एक पार्क के बाहर पांच लोगों ने एक युगल (कपल) को परेशान किया। उनसे अभद्रता की और उनसे हाथापाई भी की। मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कैमरे में कैद हुई यह घटना उस समय हुई, जब युगल पार्क के बाहर स्कूटर पर बैठकर बातें कर रहे थे। मामले पर कर्नाटक सरकार में मंत्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश, बिहार या मध्य प्रदेश नहीं है। 

विज्ञापन


मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टी-शर्ट पहने हुए पुरुष और बुर्का पहनी हुई महिला कुछ पुरुषों के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उपद्रवी तत्वों में से ही एक शख्स महिला का वीडियो बना रहा है। वे महिला से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसके परिवार को पता है कि वह कहां है? फिर वे पुरुष से पूछते हैं कि वह दूसरे धर्म की महिला के साथ क्यों घूम रहा है। वे लोग दोनों से गाली-गलौज भी करते हैं। फुटेज में पुरुषों का समूह महिला को धमकाता है और पूछता है कि क्या उसे बुर्का पहनकर पुरुष के साथ बैठने में कोई शर्म आ रही है या नहीं?
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने क्या कहा?
मामले में पुलिस उपायुक्त गिरीश ने कहा, 'युगल स्कूटर पर बैठे थे, तभी पांच लोगों ने उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। लड़की ने बुर्का पहना हुआ था। हमें महिला की ओर से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। हम अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।' हालांकि, पुलिस ने घटना में किसी भी तरह की हिंसा से इनकार किया है। इस बीच एक अन्य वीडियो में आरोपी व्यक्ति को घेरते हुए और लकड़ी पर लाठी जैसी एक चीज से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक किशोर भी शामिल है। पुलिस अधिकारी गिरीश ने कहा, 'उन्होंने मुख्य रूप से महिला से पूछा कि वह वहां क्यों बैठी थी। हम जांच के दौरान और जानकारी जुटाएंगे।'


प्रियांक खरगे ने क्या कहा?
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में किसी भी तरह की मोरल पुलिसिंग को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'यह बिहार, उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश नहीं है। कर्नाटक एक प्रगतिशील राज्य है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed