फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka mlas supreme court judgement bjp politics BS Yediyurappa

कर्नाटक: येदियुरप्पा को छह विधायकों की दरकार, 'सुप्रीम' फैसले से भाजपा की बढ़ी चिंता

Wed, 13 Nov 2019 12:33 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 13 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
karnataka mlas supreme court judgement bjp politics BS Yediyurappa
BS Yediyurappa - फोटो : Social Media

कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के 17 अयोग्य विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने येदियुरप्पा सरकार की चिंता बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में जहां विधायकों को अयोग्य करार देने के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को बरकरार रखा वहीं उनके अनिश्चितकाल तक चुनाव लड़ने पर पाबंदी हटा दी।

विज्ञापन


अब ये 17 विधायक पांच दिसंबर को 15 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में लड़ सकते हैं। दो सीटों (मस्की और राजराजेश्वरी विधानसभा) पर चुनाव इसलिए नहीं हो रहे हैं क्योंकि इनसे संबंधित याचिकाएं कर्नाटक हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन

बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किलें

आगामी उपचुनाव में येदियुरप्पा सरकार को हर हालत में छह सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर भाजपा सरकार अल्पमत में आ जाएगी। वर्तमान में विधानसभा में बहुमत के लिए 104 विधायकों की जरुरत है जबकि भाजपा को 106 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद बहुमत का आंकड़ा बढ़कर 112 हो जाएगा। भाजपा को अपनी सरकार बचाने के लिए छह और विधायकों के समर्थन की जरुरत पड़ेगी।

कर्नाटक विधानसभा की मौजूदा स्थिति

कुल सीट-224
खाली सीट-17

वर्तमान में विधानसभा में कुल विधायक- 207
वर्तमान में बहुमत- 104
भाजपा+ -106
कांग्रेस-66
जेडीएस-34
अन्य-1

ये फैसला तत्कालीन अध्यक्ष और सिद्धरमैया की साजिश के खिलाफ है : येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और इसे विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष केआर रमेश कुमार और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया की साजिश के खिलाफ आया फैसला बताया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा सभी 15 सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि अयोग्य विधायकों को टिकट देने के बारे में फैसला पार्टी लेगी।

येदियुरप्पा ने कहा कि सारा देश इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने सिद्धरमैया के साथ मिलकर साजिश रची लेकिन उच्चतम न्यायालय ने इस बारे में स्पष्ट फैसला दिया।

अयोग्य विधायकों को टिकट देने के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में आज कोर कमेटी में चर्चा करेंगे और शाम तक फैसला लेंगे।

येदियुरप्पा सरकार नाजायज, तत्काल बर्खास्त की जाए: कांग्रेस

कांग्रेस ने कर्नाटक के 17 विधायकों को अयोग्यता संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बुधवार को प्रदेश की बी एस येदियुरप्पा सरकार के नाजायज होने का आरोप लगाया और कहा कि इसे तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी येदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त करने और विधायकों की ऑपरेशन कमल की जांच का साहस दिखा पाएंगे?

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने कर्नाटक में ऑपरेशन कमल के ढोल की पोल खोल दी। अब साफ है कि भाजपा ने जेडीएस-कांग्रेस की चुनी सरकार को जबरन गिराया था।

रणदीप सुरजेवाला ने यह मांग भी की जनमत और प्रजातांत्रिक मूल्यों की मांग है कि न केवल नाजायज येदियुरप्पा सरकार बर्खास्त हो पर विधायकों की धन बल के आधार पर खरीद कर चुनी हुई सरकार गिराने के भाजपाई षड्यंत्र की जांच हो।

कांग्रेस नेता ने कहा कि येदियुरप्पा टेप्स की जांच हो। ये सारा काला धन कहां से आया? भाजपा नेतृत्व की क्या भूमिका थी?

उन्होंने सवाल किया कि अब गेंद प्रधानमंत्री मोदी जी के पाले में है। क्या राजनीति की शुचिता की रोज दुहाई देने वाले मोदी जी अब नाजायज येदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त करने का साहस दिखाएंगे? क्या ऑपरेशन कमल की निष्पक्ष जांच होगी? क्या येदियुरप्पा व अमित शाह की भूमिका की जांच होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed