फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Minsters demand more Central funds for farming mechanization meet with agriculture Minister Shivraj

Karnataka: कृषि मशीनीकरण के लिए कर्नाटक ने केंद्र सरकार से मांगा फंड, शिवराज सिंह चौहान से मिले मंत्री

Sat, 18 Jan 2025 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Jan 2025 11:32 AM IST
सार

मुलाकात में कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे और राज्य के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में कर्नाटक सरकार के मंत्रियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से राज्य के लिए फंड की मांग की ताकि किसानों का मशीनीकरण किया जा सके।

विज्ञापन
Karnataka Minsters demand more Central funds for farming mechanization meet with agriculture Minister Shivraj
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। कर्नाटक के कृषि मंत्री चालुवर्यस्वामी ने शनिवार को बंगलूरू में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे और राज्य के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में कर्नाटक सरकार के मंत्रियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से राज्य के लिए फंड की मांग की ताकि किसानों का मशीनीकरण किया जा सके। 
विज्ञापन


किसानों को यंत्रीकरण के लिए सब्सिडी देगी कर्नाटक सरकार
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 लाख से अधिक घर आवंटित किए जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में, हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कर्नाटक को लगभग 7.5 लाख घर दिए हैं। कर्नाटक ने यंत्रीकरण योजनाओं के लिए अधिक निधि की मांग की है, जिसमें किसानों को कृषि यंत्रीकरण के लिए सब्सिडी दी जाए।' उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे पहले जारी किए गए फंड का उपयोग करने के लिए कहा है और हम अतिरिक्त फंड जारी करने के लिए भी काम करेंगे। 
विज्ञापन


मनरेगा में बदलाव भी सुझाए
वहीं कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि 'राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नियमों में जरूरी बदलाव के संबंध में सुझाव दिया है। हमने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और पंचायती राज और ग्रामीण विकास से संबंधित अन्य मुद्दों के साथ कुछ तकनीकी सुधार का भी अनुरोध किया है। कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे इस पर गौर करेंगे।' उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे शिवमोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों से बात करेंगे। वे शिवमोगा में सागर रोड पर पीईएसआईटी कॉलेज में कृषि स्टार्टअप की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। बाद में वह सागर सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed