{"_id":"685660a1e20b346a0a0305a3","slug":"karnataka-minister-priyank-kharge-tweets-mea-takes-u-turn-issue-usa-visa-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर लगाया यू-टर्न लेने का आरोप, अमेरिका जाने के लिए मिली क्लीयरेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर लगाया यू-टर्न लेने का आरोप, अमेरिका जाने के लिए मिली क्लीयरेंस
Sat, 21 Jun 2025 01:24 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:24 PM IST
सार
खरगे ने सवाल किया कि 'पहले उन्हें क्लीयरेंस देने से क्यों मना किया गया? इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद क्या मंत्रालय ने जवाबदेही से बचने के लिए वीजा के लिए क्लीयरेंस दी?'
विज्ञापन
कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया है। दरअसल प्रियांक खरगे ने दावा किया था कि विदेश मंत्रालय ने उनके आवेदन के बावजूद अमेरिका जाने के लिए क्लीयरेंस नहीं दी थी। प्रियांक खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के खिलाफ राजनीतिक भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। अब खरगे का कहना है कि उन्हें अमेरिका जाने के लिए क्लीयरेंस दे दी गई है।
प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर लगाए आरोप
प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'विदेश मंत्रालय ने यू-टर्न लेते हुए अपना पिछला फैसला वापस ले लिया है और मुझे अमेरिका जाने के लिए क्लीयरेंस दे दी है।' खरगे ने लिखा कि 'मैंने 15 मई को अमेरिका जाने की इजाजत मांगी थी, जहां मुझे 14 से 27 जून के बीच दो बड़े वैश्विक मंचों पर कर्नाटक सरकार का प्रतिनिधित्व करना था। अमेरिका दौरे पर उनकी शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के साथ 25 से ज्यादा आधिकारिक बैठकें होनी थीं, जिनमें कर्नाटक में निवेश पर बात होती। लेकिन बिना किसी कारण के मेरे आवेदन को खारिज कर दिया गया।'
ये भी पढ़ें- Operation Sindhu: ईरान से अब तक 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, MEA ने कहा- आगे भी जारी रहेगा अभियान
विज्ञापन
खरगे ने पूछे सवाल
प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने इस मुद्दे पर 19 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें वीजा के लिए क्लीयरेंस न देने पर सवाल उठाए गए और इसमें राजनीतिक दखल की आशंका जताई थी। मीडिया में यह मामला उठा। उसी दिन शाम में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी वीजा के लिए क्लीयरेंस दे दी। खरगे ने सवाल किया कि 'पहले उन्हें क्लीयरेंस देने से क्यों मना किया गया? इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद क्या मंत्रालय ने जवाबदेही से बचने के लिए वीजा के लिए क्लीयरेंस दी?' अभी तक इस मामले में विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन