Karnataka: 'SIR प्रक्रिया का दुरुपयोग कर BJP को फायदा पहुंचाने की कोशिश', प्रियांक खरगे ने लगाए गंभीर आरोप
कर्नाटक मंत्री प्रियांक खरगे ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू में कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने चुनाव आयोग द्वारा शुरू की जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से किया जा रहा है और इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहुंचाने की कोशिश हो रही है।
प्रियांक खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एसआईआर कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसे हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि चुनावी नतीजों को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला।
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि आयोग की जवाबदेही पर भी प्रश्न उठते हैं और क्या वह संविधान से ऊपर है, यह भी एक बड़ा सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनके सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं मिलते, तब तक कांग्रेस पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें:- Bengal Bakrid Holiday: बंगाल में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी, CM शुभेंदु ने बदला ममता सरकार का पुराना फैसला
कर्नाटक सरकार के कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने भी संकेत दिए हैं कि सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। वहीं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर रणनीति बनाने की बात कही है।
SIR प्रक्रिया क्या है?
चुनाव आयोग ने हाल ही में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है, जिसके तहत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इस चरण में 36 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल होंगे। कर्नाटक समेत कई राज्यों में इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।