फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka minister kn rajanna said lot of political changes expected in state cm

Karnataka: 'सितंबर के बाद कर्नाटक की राजनीति में हो सकते हैं बड़े बदलाव', मंत्री के बयान के बाद चर्चाएं शुरू

Sun, 29 Jun 2025 11:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

केएन राजन्ना ने कहा कि 'कर्नाटक कांग्रेस पार्टी और सरकार में भी बदलाव की मांग उठ रही है, कई लोग मंत्री बनना चाहते हैं, कई लोगों के अपने एजेंडे हैं और जिसके जो भी एजेंडे हैं, वो सितंबर के बाद आकार ले सकते हैं।'

विज्ञापन
Karnataka minister kn rajanna said lot of political changes expected in state cm
डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के एक मंत्री ने कहा है कि सितंबर के बाद राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव हो सकते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जब इस बारे में सीएम सिद्धारमैया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल सीएम बनने के फार्मूले पर सहमति बनने की खबरें सामने आईं थी। यही वजह है कि मंत्री के ताजा बयान ने फिर से इस बदलाव को हवा दे दी है। 
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार में बदलाव की बात भी कही
कर्नाटक सरकार में मंत्री केएन राजन्ना ने कहा कि 'जहां तक कर्नाटक और राष्ट्रीय राजनीति का सवाल है, सितंबर के बाद इनमें बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हम कर्नाटक के लोग सिर्फ सीएम, राष्ट्रपति और कैबिनेट में बदलाव के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर, ये भी ध्यान रखना चाहिए कि जो 75 साल के हो गए हैं, वे सार्वजनिक पद पर नहीं हो सकते। यह भाजपा और संघ की नीति है। इस नीति के तहत देश को नया प्रधानमंत्री भी मिल सकता है।' राजन्ना ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस पार्टी में भी बदलाव की मांग थी, कई लोग मंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 'कर्नाटक कांग्रेस पार्टी और सरकार में भी बदलाव की मांग उठ रही है, कई लोग मंत्री बनना चाहते हैं, कई लोगों के अपने एजेंडे हैं और जिसके जो भी एजेंडे हैं, वो सितंबर के बाद आकार ले सकते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress: 'आरएसएस अब आगे बढ़ चुका...', संघ पर शशि थरूर का नरम बयान, मनुस्मृति पर बयान से कांग्रेस में हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया ने किया खारिज
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने केएन राजन्ना की टिप्पणी को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि इन बयानों को नजरअंदाज किया जाए। कर्नाटक विधानसौधा में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई आंतरिक विवाद नहीं हैं। केएन राजन्ना ने जो कहा है कि 'वह शायद राज्य की राजनीति को लेकर कहा हो, लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसलिए बेहतर होगा कि उनकी टिप्पणी को नजरअंदाज किया जाए।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed