{"_id":"5dfdaeaa8ebc3e87f117f5ef","slug":"karnataka-minister-ct-ravi-reminds-congress-mla-of-godhra-like-situation-over-caa-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: कर्नाटक में हो रहे विरोध के बीच मंत्री ने काग्रेस को याद दिलाया गोधरा कांड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून: कर्नाटक में हो रहे विरोध के बीच मंत्री ने काग्रेस को याद दिलाया गोधरा कांड
Sat, 21 Dec 2019 11:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सीटी रवि (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि अपने एक विवादित वीडियो के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि यदि बहुसंख्य समुदाय ने अपना संयम खो दिया तो गोधरा जैसी परिस्थिति पैदा हो जाएगी। जिसपर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने भाजपा विधायक की टिप्पणी को उसकानेवाला बताया है।
विज्ञापन
कांग्रेस चाहती है कि पुलिस उन्हें हिरासत में ले और उनके खिलाफ मामला दर्ज करे। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने सीटी रवि का वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'सीटी रवि ने सबसे डराने वाला बयान जारी किया है। पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लेना चाहिए। एक संवैधानिक पद पर बैठे रहने के बाद उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा सरकार में सीटी रवि पर्यटन मंत्री हैं। उन्होंने यह बयान कांग्रेस विधायक यूटी खादर की टिप्पणी पर दी। कांग्रेस नेता ने कहा था कि यदि नागरिकता संशोधन कानून को लागू किया जाएगा तो कर्नाटक में आग लग जाएगी। जिसपर पलटवार करते हुए भाजपा मंत्री ने विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह वह मानसिकता है जिसने गोधरा में एक ट्रेन में आग लगा दी थी और इस मानसिकता के लोगों ने कारसेवकों को जिंदा जला दिया था, हम यह जानते हैं। यदि कोई प्रतिक्रिया होती है तो खादर को पता होगा कि गोधरा में ट्रेन को आग लगाने के बाद क्या हुआ था। यदि वह भूल गए हैं तो उन्हें उसे याद कर लेना चाहिए।'
CT Ravi,Karnataka Min on Congress's UT Khader: Ppl with such mentality had set fire in Godhra&killed Karsevakas.Hope he remembers what answer was given.If he doesn't,he can recall it.Majority is very patient,pls look back&see what happens when patience of majority runs out(19.12) pic.twitter.com/r9vyZIoxI5
— ANI (@ANI) December 21, 2019
सीटी रवि ने कहा, 'चूंकि यहां बहुसंख्यक समुदाय धैर्यवान है तो आप हर जगह आग लगाने की कोशिश कर रहे हो। यदि उन्हें गुस्सा आ गया या उनके धैर्य का बांध टूट गया तो उसके बाद क्या होगा उसके लिए आपको अतीत में देखने की जरुरत है। हमारा संयम हमारी कमजोरी नहीं है।'