फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Man shoots son dead in Bengaluru for refusing cash to buy liquor

Karnataka: शराब खरीदने के पैसे मांग रहा था बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या

Sat, 27 Jan 2024 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Jan 2024 09:51 PM IST
सार

बंगलूरू में एक पिता ने अपने ही बेटे को इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने कथित तौर पर शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे।

विज्ञापन
Karnataka: Man shoots son dead in Bengaluru for refusing cash to buy liquor
gun demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बंगलूरू में एक पिता ने अपने ही बेटे को इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने कथित तौर पर शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

शराब के लिए पैसे की मांग करता था बेटा: पुलिस
घटना गुरुवार को कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, 58 वर्षीय सुरेश (पिता) अक्सर अपने बेटे नरथन बोपन्ना (35 वर्षीय) के साथ इसलिए झगड़ा करता था, क्योंकि वह शराब के लिए पैसे की मांग करता था। यह परिवार कोडागु जिले के मदिकेरी का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की से बेटे को मारी गोली
गुरुवार की शाम इसी मुद्दे को लेकर उनके बीच बहस हुई। गुस्से में बोपन्ना ने अपने पिता को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया और पैसे की मांग करने लगा। इसके कुछ ही मिनटों बाद सुरेश ने खिड़की से बोपन्ना के सीने में गोली मार दी। 

विज्ञापन

घायल बोपन्ना ने बहन को किया फोन
इसके बाद बोपन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने घायल हालत में अपनी बहन को फोन किया और कहा कि वह अपने रिश्तेदारों को उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहे। पुलिस ने बताया कि बोपन्ना को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका बहुत खून बह रहा था। कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

बेटे ने दो महीने पहले ही छोड़ी थी नौकरी
सुरेश ने छह महीने पहले ही शहर में निजी सुरक्षा एजेंसी में नौकरी छोड़ दी थी। तबसे वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कामाक्षीपाल्या के करेकल्लू में रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बोपन्ना ने भी दो महीने पहले ही नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि उसे अपनी बीमार मां की देखभाल करनी थी। कामाक्षीपाल्या पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed