फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka, Maharashtra, Kerala did not pay 15% fare for migrant laborers tickets

कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल ने नहीं दिया प्रवासी मजदूरों के टिकटों का 15% किराया

Mon, 04 May 2020 11:19 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 04 May 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Karnataka, Maharashtra, Kerala did not pay 15% fare for migrant laborers tickets
फाइल फोटो - फोटो : PTI

लॉकडाउन के कारण अलग-अलग जगहों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए केंद्र की तरफ से अब तक 45 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। हालांकि, इस बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल को छोड़कर लगभग सभी राज्य सरकारों ने 15% किराए का भुगतान किया है।

विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवासी श्रमिकों के लिए किराया देने से इनकार कर दिया। 

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान, तेलंगाना और गुजरात जैसे राज्यों से, जहां से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है - प्रवासी श्रमिकों की ओर से भुगतान कर रहे हैं, जबकि झारखंड, जहां केवल प्रवासियों से भरी ट्रेनें आ रही हैं, ने भी श्रमिकों की यात्रा के लिए भुगतान किया है।
विज्ञापन


सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि गुजरात सरकार किराए के लिए एक एनजीओ की सहायता ले रही है।

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक जैसे राज्य, जहां से कुछ ट्रेनों को भेजा गया है, मजदूरों से यात्रा के लिए किराया ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed