{"_id":"64a14daff1ca9e57890150aa","slug":"karnataka-lop-state-president-name-suspence-bjp-high-command-calls-bs-yediyurappa-to-delhi-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में नेता विपक्ष के नाम पर सस्पेंस, बीजेपी हाईकमान ने येदियुरप्पा को दिल्ली बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में नेता विपक्ष के नाम पर सस्पेंस, बीजेपी हाईकमान ने येदियुरप्पा को दिल्ली बुलाया
Sun, 02 Jul 2023 03:43 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 02 Jul 2023 03:43 PM IST
सार
येदियुरप्पा ने कहा कि 'नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। कई लोग मांग करते हैं लेकिन हमारे राष्ट्रीय नेता ही इस पर फैसला करेंगे।'
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में अभी तक नेता विपक्ष का नाम तय नहीं हुआ है। अब खबर आई है कि नेता विपक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी के बीच भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली में कर्नाटक विधानसभा के नेता विपक्ष के नाम पर चर्चा हो सकती है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी तय किया जा सकता है। हालांकि बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें बुलाने के कारण से अनभिज्ञता जताई।
येदियुरप्पा ने नहीं बताई दिल्ली जाने की वजह
पत्रकारों से बात करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि 'भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे दिल्ली बुलाया है। मुझे नहीं पता क्या बात है।' येदियुरप्पा ने कहा कि 'मैं वहां जा रहा हूं और उनसे बात करूंगा और अगर संभव हुआ तो आज रात ही वापस बेंगलुरु लौट आऊंगा। कल एक बड़ा विरोध प्रदर्शन है और इसलिए वह कोशिश करेंगे कि रात में ही या फिर कल सुबह लौट आऊँगा।' जब येदियुरप्पा से पूछा गया कि क्या नेता विपक्ष के नाम पर चर्चा के लिए उन्हें बुलाया गया है तो येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
ये नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में
येदियुरप्पा ने कहा कि 'नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। कई लोग मांग करते हैं लेकिन हमारे राष्ट्रीय नेता ही इस पर फैसला करेंगे।' बता दें कि भाजपा सोमवार को बेंगलुरु में एक धरना प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक अपने किए हुए वादे पूरे नहीं किए हैं। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई, अरगा जननेंद्र, आर अशोक और बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के साथ ही वी सोमन्ना का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू होने में सिर्फ एक दिन बचा है। ऐसे में कल भाजपा नेता विपक्ष का नाम तय कर सकती है। पहले रविवार को इसे लेकर बैठक होने वाली थी लेकिन दिल्ली से येदियुरप्पा को बुलावे के चलते आज होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है और अब यह बैठक कल होगी।