फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka lockdown relaxations higher education institutes and cinema halls got permission to reopen

कर्नाटक: लॉकडाउन में दी गई ढील, उच्च शिक्षण संस्थानों-सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति

Sun, 18 Jul 2021 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 18 Jul 2021 09:32 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने रविवार को राज्य में लागू कोरोना वायरस लॉकडाउन के तहत प्रतिबंधों में कई अहम राहतों का एलान किया।

विज्ञापन
Karnataka lockdown relaxations higher education institutes and cinema halls got permission to reopen
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : twitter.com/BSYBJP

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने रविवार को लॉकडाउन के नियमों में और छूट देते हुए 19 जुलाई से सिनेमाघरों को खोलने और रात्रि कर्फ्यू की अवधि एक घंटा कम करने की अनुमति दी। कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान को भी 26 जुलाई से खोलने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई एक बैठक में इस बाबत एक निर्णय लिया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिनेमाघरों को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए पचास फीसदी सीट क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में केवल उन्हें ड्यूटी और कक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1708 नए मामले सामने आए, 36 की मौत
कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1708 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 28,83,947 हो गई है। जबकि 36 लोगों की मौत के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या अब 36,157 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 29,291 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अनुसार 2,463 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 28,18,476 हो गई है।


विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज 67,583 लोगों को टीका दिया गया, जिसमें पहली और दूसरी खुराक शामिल है। राज्य में अब तक 2.73 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed