कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के सत्रों का आयोजन 21-30 सितंबर के बीच होगाः मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के सत्रों का आयोजन 21 से 30 सितंबर 2020 के बीच किया जाएगा। इस बात की जानकारी गुरुवार को कर्नाटक के संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने दी।
Karnataka Legislative Assembly and Legislative Council sessions will be held between 21-30 September 2020: JC Madhuswamy, Karnataka's Parliamentary Affairs Minister (file pic) pic.twitter.com/VDDB0BVFKm
— ANI (@ANI) August 20, 2020विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि 23 सितंबर तक सत्र आयोजित करने की बाध्यता थी। इसलिए हमने तारीख तय कर दी है। मधुस्वामी ने कहा कि सत्र बंगलूरू में होगा।
पत्रकारों से बातचीत में मधुस्वामी ने कहा कि सीएम ने मुझे कैबिनेट अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक स्थल और अन्य तौर-तरीके तय करने के लिए कहा है। मंत्री ने कहा कि वह अगले सत्र के दिशानिर्देशों को तय करने के लिए परिषद के अध्यक्ष और स्पीकर के साथ बैठक करेंगे।
नियमों के मुताबिक, सत्र पिछले सत्र से छह महीने के भीतर होना चाहिए। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण सत्र 24 मार्च से नहीं हो सका।