फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Legislative Council sees light moment after CM Siddaramaiah faces minor chair issue

Karnataka: विधान परिषद में छिड़ा किस्सा कुर्सी का, जब सीएम की टिप्पणी पर खूब लगे ठहाके

Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
सार

भाजपा नेता चलावडी नारायणस्वामी ने कहा, 'कुर्सी हिलती हुई लग रही है'। जिस पर सीएम ने कहा, 'मेरी कुर्सी हिली हुई नहीं है।' नारायणस्वामी की कुर्सी की तरफ इशारा करते हुए सीएम ने कहा, 'आप अपनी कुर्सी चेक करे, कहीं वो तो नहीं हिल रही।'

विज्ञापन
Karnataka Legislative Council sees light moment after CM Siddaramaiah faces minor chair issue
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधान परिषद में गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ कि सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने खूब ठहाके लगाए। दरअसल सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी में थोड़ी सी गड़बड़ी हो गई थी, जिसे लेकर सीएम ने टिप्पणी की, जिस पर विधान परिषद सदस्य खूब हंसे। दरअसल चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जवाब देने के लिए उठे, लेकिन उनकी कुर्सी और मेज के बीच में बहुत कम जगह थी, जिसके चलते सीएम को खड़े होने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन


क्या हुआ विधान परिषद 
इस पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नाराज होते हुए विधान परिषद स्टाफ से कहा, 'ये क्या है? यहां खड़ा होना भी मुश्किल है। इस कुर्सी को थोड़ा पीछे खींचों।' सीएम के इतना कहते ही भाजपा के विधान परिषद सदस्यों ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुर्सी मुख्यमंत्री के लिए ठीक नहीं है। जेडीएस के विधान परिषद सदस्य भोजे गौड़ा ने मजाक में कहा, 'क्या होगा अगर सीएम के माइक में भी परेशानी हो जाए?' सीएम ने मजाक में इसका जवाब देते हुए कहा, 'किसी भी मंत्री को ऐसी परेशानी हो सकती है। बैठ जाओ भोजे गौड़ा, तुम हमेशा मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे ही रहते हो। अगर किसी को परेशानी होती है तो उसे बोलना ही पड़ता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Congress: 'तमिलनाडु में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं मोहन भागवत', जानें क्यों भड़की कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही चर्चा
सीएम के इतना कहते ही पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। भाजपा नेता चलावडी नारायणस्वामी ने कहा, 'कुर्सी हिलती हुई लग रही है'। जिस पर सीएम ने कहा, 'मेरी कुर्सी हिली हुई नहीं है।' नारायणस्वामी की कुर्सी की तरफ इशारा करते हुए सीएम ने कहा, आप अपनी कुर्सी चेक करे, कहीं वो तो नहीं हिल रही। मेरी कुर्सी मजबूत है। दरअसल कर्नाटक में हाल ही में सीएम की कुर्सी को लेकर खूब गहमा-गहमी का माहौल था। सिद्धारमैया सरकार को ढाई साल का वक्त पूरा हो चुका है। ऐसे में चर्चा थी कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अगले सीएम बन सकते हैं। इसे लेकर दोनों नेताओं और पार्टी नेताओं के बीच कई बैठकें भी हुईं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed