फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Legislative Assembly Election 2018: The use of the third generation EVM from Pink Booth

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: पिंक बूथ से नई तकनीक की ईवीएम का हुआ इस्तेमाल

Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Legislative Assembly Election 2018: The use of the third generation EVM from Pink Booth

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले गए। इस चुनाव में आयोग ने सिर्फ महिला मतदान कर्मियों की तैनाती वाले पिंक बूथ से नई तकनीक की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया। महिलाओं को बड़ी संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने को 450 पिंक बूथ की स्थापना की गई। इन मतदान केंद्रों पर मतदान की पूरी जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मे ही थी। बूथों के रंग के साथ ही कपड़ा, मेज, गुब्बारों से लेकर सब कुछ गुलाबी रंग का था। यहां बच्चों के खेलने के लिए बनाई जगह भी गुलाबी रंग की थी। साथ ही दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और दृष्टि बाधित लोगों के लिए रैंप और ब्रेल लिपि की व्यवस्था की गई।  

विज्ञापन


नई तकनीकी की ईवीएम का प्रयोग, पारंपरिक ढंग से बूथ भी बनाए

चुनाव आयोग ने मैसूरू, चामराजनगर और उत्तर कन्नड़ जिलों में आदिवासियों की जीवनशैली से मेल खाते पोलिंग केंद्रों को तैयार किया था। ईवीएम से छेड़छाड़ के कथित आरोपों को देखते हुए चुनाव आयोग ने कुछ जगहों पर एम3 ईवीएम का इस्तेमाल किया जोकि टैंपर प्रूफ और इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की कोशिश पर अपने आप बंद हो जाती है। 
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर इनका इस्तेमाल शिवाजीनगर, शांतिनगर, गांधी नगर और राजाजी नगर विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। सूत्रों का कहना है कि मशीन में बैटरी स्टेट्स और डिजिटल सर्टिफिकेशन जैसे फीचर भी हैं। मशीन किसी तरह की गड़बड़ी पर खुद रिपोर्ट कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed