{"_id":"5ee72fb613bee362f61277f1","slug":"karnataka-landlord-fired-shots-in-air-after-tenant-failed-to-pay-rent-taken-into-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: किराएदार ने नहीं दिया किराया तो मकान मालिक ने की हवाई फायरिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो: किराएदार ने नहीं दिया किराया तो मकान मालिक ने की हवाई फायरिंग
Mon, 15 Jun 2020 02:46 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगाम
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
हवा में फायरिंग करता मकान मालिक
- फोटो : ANI
कर्नाटक के बेलगाम जिले में किराएदार के किराया न देने में नाकाम रहने पर मकान मालिक को गुस्सा आ गया और उसने हवा में फायरिंग कर दी। घटना बेलगाम जिले के चिक्कोडी क्षेत्र में घटित हुई। फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फायरिंग करने वाले मकान मालिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सफेद कपड़े पहने व्यक्ति को फायरिंग करते हुए साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन का असर लोगों की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। इसके कारण उनकी नौकरियां चली गई हैं। इसी वजह से किराएदार समय पर किराया नहीं दे पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा करते समय अपने संबोधन में ऐसे लोगों को मोहलत देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
#WATCH Karnataka: A landlord fired shots in the air after a tenant failed to pay rent, in Chikkodi area of Belgaum district yesterday. The person was later taken into custody by the police. pic.twitter.com/8dxXA8ifcI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 15, 2020