फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: kumarswamy cabinet reshuffle and possible revolt in congress

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर संकट के बादल, बागियों पर भाजपा की नजर!

Mon, 24 Dec 2018 06:14 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 24 Dec 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: kumarswamy cabinet reshuffle and possible revolt in congress
HD Kumarswamy
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस-जेडीएस सरकार नए संकट में फंस गई है। कई कांग्रेस नेता कैबिनेट में जगह नहीं दिए जाने से नाराज हैं। फेरबदल के तरह दो मंत्रियों कांग्रेस के रमेश जारकिहोली और निर्दलीय विधायक आर शंकर को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया और 8 नए मंत्रियों को जगह दी गई है। अब इसे लेकर सियासी संग्राम की जमीन बनती दिख रही है। 
विज्ञापन

कई नेता नाराज 

इस कैबिनेट फेरबदल से अब सरकार पर संकट नजर आने लगा है। कैबिनेट से बाहर किए गए जारकिहोली ने पार्टी ही छोड़ने की धमकी दी है। पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी सहित कांग्रेस के कई नेता कैबिनेट में जगह नहीं दिए जाने से नाखुश हैं। वहीं, पार्टी के कुछ बड़े नेता इसे खुलकर जाहिर नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस में उपजे इस असंतोष पर भाजपा की भी नजर बनी हुई है। इस पर भाजपा नेताओं के बयान भी आने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि पार्टी कांग्रेस के ऐसे विद्रोहियों का स्वागत करेगी। इससे राज्य में आने वाले सियासी संकट को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो टेप हो रहा वायरल 

इसे लेकर एक निजी चैनल से जारकिहोली की बातचीत का ऑडियो टेप वायरल हो रहा है। इसमें कथित रूप से जारकिहोली से रिपोर्टर पूछ रहा है कि वह इस्तीफा देंगे। इस पर वह कह रहे हैं कि एक सप्ताह में इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अभी कांग्रेस छोड़ने वाले दूसरे विधायकों के नाम का खुलासा नहीं करेंगे।  

 

सात बार के विधायक कांग्रेस नेता रामालिंगा रेड्डी और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी, जो जयनगर से विधायक हैं, कैबिनेट विस्तार को लेकर नाराज हैं। दोनों को कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद थी लेकिन निराशा ही हाथ लगी। कैबिनेट विस्तार के बाद नाखुश रामालिंगा ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जो नहीं चाहते कि वह सरकार में मंत्री बनें। 

जयनगर से विधायक सौम्या रेड्डी ने अपनी नाखुशी साफ तौर पर जाहिर कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 7 बार के विधायक और 4 बार मंत्री रह चुके उनके पिता कैबिनेट में जगह पाने के हकदार थे। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में 15 कांग्रेस विधायक तो उनके पिता की वजह से ही बने। 

बड़े नेताओं-विधायकों की नाराजगी के बाद कांग्रेस-जेडीएस में नई लड़ाई की शुरुआत हो सकती है। क्योंकि महज 17 विधायक होने के बावजूद कई विधायक मंत्री बने बैठे हैं और कुमारस्वामी को सीएम पद मिला है। अगर इस्तीफों का दौर शुरू हुआ तो सरकार के सामने बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। इसका फायदा सीधे तौर पर भाजपा को ही होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed