{"_id":"5b1176574f1c1b9e6e8b5c4c","slug":"karnataka-kumaraswamy-said-mobile-phones-will-not-be-allowed-in-official-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारस्वामी की मीटिंग में अधिकारी बाहर छोड़कर आएंगे मोबाइल, किसी भी स्टिंग का नो चांस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुमारस्वामी की मीटिंग में अधिकारी बाहर छोड़कर आएंगे मोबाइल, किसी भी स्टिंग का नो चांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आपसी मजबूरी कहें या सांठगांठ कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस ने सत्ता पाने के लिए हाथ मिलाया है। कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया कि वो जेडीयू के साथ मिलकर 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देगी। लेकिन क्या कांग्रेस-जेडीयू के बीच उस तरह की तालमेल बैठ पाएगी।
विज्ञापन
Karnataka CM HD Kumaraswamy has directed officials that mobile phones will not be allowed in official meetings. (file pic) pic.twitter.com/tX6PKzuwZb
— ANI (@ANI) June 1, 2018विज्ञापन
ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आधिकारिक बैठकों में सभी को मोबाइल छोड़कर आने की बात कही है। कहीं कुमारस्वामी को बैठक में मोबाइल पर व्यस्त विधायकों से ज्यादा किसी रिकॉर्डिंग या स्टिंग का डर तो नहीं सता रहा!
विज्ञापन
बहरहाल जेडीएस और कांग्रेस के बीच मंत्रालय बंटवारे की खींचतान खत्म हो गई है। जैसा कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा है उस पर कांग्रेस विधायकों की भी आपत्ति सामने नहीं आई है। लेकिन देखना है कि कुमारस्वामी आने वाले दिनों में और क्या-क्या निर्देश देते हैं।