Video: कर्नाटक में इंजन फेल होने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, सड़क पर उतरते ही कार से टकराया, CCTV वीडियो वायरल
कर्नाटक के कोडागु से एक वायरल वीडियो सामने आया है जहां एक पैराग्लाइडर को इंजन फेल होने के कारण क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के कोडागु से एक वायरल वीडियो सामने आया है जहां इंजन फेल होने के कारण एक पैराग्लाइडर को क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। यह लैंडिंग बेहद खतरनाक थी। हालांकि, गनीमत रही कि दोनों पैराग्लाइडर पायलट इस घटना में बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। वीडियो में, एक उच्च गति पैराग्लाइडर को लगभग सुनसान राजमार्ग पर क्रैश लैंडिंग करते देखा जा सकता है।
यहां देखें वीडियो...
#Kodagu Two paragliders survived a crash after they were forced to land due to engine failure. The paragliders landed on the main road and had a collision. Both the pilot and passenger survived with minor injuries #Karnataka pic.twitter.com/yrmBZH0hUn
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) January 14, 2023विज्ञापन
कार से भी टकराया
वीडियो में एक कार को दूसरी तरफ से आते हुए देखा जा सकता है, जो क्रैश पैराग्लाइडर से हल्की टक्कर के बाद अलग हो गई। पैराग्लाइडर को अपनी ओर आते देख कार को सड़क से नीचे उतरते देखा जा सकता है। यह घटना कथित तौर पर पोन्नमपेट तालुक के नित्तूर में लक्ष्मण तीर्थ नदी के पास सड़क पर हुई थी।
कोडागु जिले में महिला की हत्या
वहीं कर्नाटक के कोडागु जिले के विराजपेट तालुक के नंगला गांव में एक अज्ञात व्यक्ति ने तलवार से वार कर 24 वर्षीय महिला आरती की हत्या कर दी। विराजपेट पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवरण की प्रतीक्षा है।