{"_id":"5da6e4098ebc3e93a230ddca","slug":"karnataka-kanhaiya-program-at-gulbarga-university-canceled-vc-says-decision-taken-due-to-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: गुलबर्गा यूनिवर्सिटी में कन्हैया का कार्यक्रम रद्द, वीसी बोलीं- सुरक्षा के कारण लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: गुलबर्गा यूनिवर्सिटी में कन्हैया का कार्यक्रम रद्द, वीसी बोलीं- सुरक्षा के कारण लिया फैसला
Wed, 16 Oct 2019 03:10 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Oct 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
कन्हैया कुमार
कर्नाटक के गुलबर्गा विश्वविद्यालय की उप-कुलपति पारिमला अम्बेकर ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के व्याखान कार्यक्रम को रद्द करने को लेकर कहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से यह कदम उठाया गया है। इसमें किसी की तरफ से कोई आदेश नहीं आया था।
विज्ञापन
उप-कुलपित ने कहा कि हमें परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता हुई, जिस पर विचार करते हुए, मैंने कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया। इसके लिए गवर्नर का कोई आदेश नहीं था।
विज्ञापन
Vice-Chancellor Parimala Ambekar, Gulbaraga University, Karnataka on cancelling permission to Kanhaiya Kumar's programme: We received concerns over security of the campus, considering which, I took the decision to cancel the programme. There was no order from Governor. pic.twitter.com/WlrgVOOBik
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 16, 2019
बता दें कि हंगामे के बीच गुलबर्गा विश्वविद्यालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व वामपंथी नेता कन्हैया कुमार के व्याख्यान की अनुमति अंतिम क्षणों में रद्द कर दी थी। विद्यार्थियों की कुलपति से मांग थी की व्याखान होने दिया जाए। इसको लेकर विद्यार्थियों ने कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शन भी किया था।
इसके बाद आयोजकों ने जिला न्यायालय के पास स्थित विश्वेश्र्वरय्या इंस्ट्टीयूट ऑफ इंजीनियर्स में व्याख्यान आयोजित करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने इसे आयोजित होने से रोक दिया। पुलिस के अनुसार आयोजकों ने समय रहते कार्यक्रम की सूचना नहीं दी।