फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka JP Nadda said India was immersed in corruption before 2014 said this thing about Rahul Gandhi

Karnataka: जेपी नड्डा बोले- 2014 से पहले भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था भारत, राहुल गांधी को लेकर कही यह बड़ी बात

Sat, 18 Mar 2023 08:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 08:43 PM IST
सार

भाजपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस आज भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही है। वे आज भी राहुल गांधी के पीछे हैं, भले ही वह कामयाब हों या न हों। उन्हें बार-बार नए तरीके से पेश करना जारी है।

विज्ञापन
Karnataka JP Nadda said India was immersed in corruption before 2014 said this thing about Rahul Gandhi
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दक्षिणी राज्य में अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने शनिवार को 'विजय संकल्प यात्रा' में जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जबकि कांग्रेस अब भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने में व्यस्त है और अपने नेता राहुल गांधी को बार-बार नए तरीके से पेश कर रही है। 

विज्ञापन

 
'पीएम मोदी ने बदल दी देश की राजनीतिक संस्कृति'
नड्डा ने कहा कि चुनावों में जीत हासिल करने में असमर्थ राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा कि 2014 से पहले (मोदी सरकार से पूर्व) भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। 2जी, 3जी, राष्ट्रमंडल जैसे घोटाले हुए, लेकिन आज देश दुनिया के अग्रणी राष्ट्रों में है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और इसे कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कमीशन, अपराधीकरण और वंशवादी शासन से बाहर निकाला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Karnataka Election: 2018 में हारते-हारते जीते थे ये पांच विधायक, कहीं दो सौ तो कहीं चार सौ वोट से बदली किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'आज भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही कांग्रेस'
उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास' पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास पर जोर देकर किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा समेत भाजपा के ज्यादातर नेता साधारण परिवारों से हैं और उन्होंने खुद ही मुकाम हासिल किया है। वहीं,  कांग्रेस आज भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही है। वे आज भी राहुल गांधी के पीछे हैं, भले ही वह कामयाब हों या न हों। उन्हें बार-बार नए तरीके से पेश करना जारी है। वे अब भी परिवार की राजनीति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। 

जनसभा में पार्टी के ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
जनसभा में कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा, राज्य के मंत्री जेसी मधुस्वामी और आर अशोक समेत अन्य लोग मौजूद थे। इससे पहले दिन में नड्डा ने यात्रा के तहत तिप्तूर और चिक्कानायकनहल्ली में रोड शो किया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर में सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि चुनावों में हार का सामने करने के बाद राहुल गांधी इंग्लैंड गए और कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed