{"_id":"5f5056f72a0879369c367d6c","slug":"karnataka-jds-leader-and-former-mla-appaji-gowda-passed-away-he-had-tested-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: जेडीएस नेता और पूर्व विधायक अप्पाजी गौड़ का निधन, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में थे भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: जेडीएस नेता और पूर्व विधायक अप्पाजी गौड़ का निधन, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में थे भर्ती
Thu, 03 Sep 2020 08:09 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, शिवमोगा
एएनआई, शिवमोगा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Sep 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
JD(S) leader and former MLA Appaji Gowda
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के शिवमोगा में बुधवार को एक जेडीएस नेता का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, जेडीएस नेता और शिवमोगा जिले के भद्रावती से पूर्व विधायक, अप्पाजी गौड़ का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन
अप्पाजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें सीने में दर्द होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन दिन पहले ही उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और बुधवार शाम उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी नागराज नाइक ने बताया कि ‘‘पिछले तीन दिन से उन्हें बुखार था और उन्हें सांस लेने में गभीर परेशानी होने के बाद मेकगान्न अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’
विज्ञापन
एचडी देवगौड़ा और कुमारस्वामी ने जताया दुख
नाइक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराने के महज कुछ घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 'भद्रावती के पूर्व विधायक ने गरीबों और भद्रावती कारखाने के श्रमिकों के उत्थान के लिए काम किया।'
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 'वह अप्पाजी गौड़ा के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं।' कुमारस्वामी ने कहा कि अप्पाजी गौड़ा ने स्टील सिटी भद्रावती के श्रमिकों की आवाज बनकर राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
Karnataka: JD(S) leader and former MLA from Bhadravathi in Shivamogga, Appaji Gowda (in file pic) passed away last night at the age of 67. He had tested positive for #COVID19 and was admitted to hospital after developing chest pain. pic.twitter.com/jMfu0UB0re
— ANI (@ANI) September 3, 2020