{"_id":"5d41911a8ebc3e6d0954ffa7","slug":"karnataka-jds-expelled-three-former-mlas-for-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : सरकार गिरने के लिए जिम्मेदार तीन अयोग्य बागी विधायकों को जदएस ने निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : सरकार गिरने के लिए जिम्मेदार तीन अयोग्य बागी विधायकों को जदएस ने निकाला
Wed, 31 Jul 2019 06:41 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
जदएस
- फोटो : सोशल मीडिया
जनता दल (सेकुलर) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बुधवार को पार्टी के तीन अयोग्य विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बर्खास्त कर दिया । ये तीनों राज्य में गठबंधन सरकार के गिरने के लिए जिम्मेदार थे। जदएस ने जिन तीन विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बर्खास्त किया है उनमें एएच विश्वनाथ, के गोपालैया और केसी नारायण गौड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
Janata Dal (Secular) has expelled K Gopalaiah, H Vishwanath and Narayana Gowda from the party for anti-party activities. pic.twitter.com/IyFeotvOk1
— ANI (@ANI) July 31, 2019विज्ञापन
ये तीनों जदएस के विधायक थे और इन्होंने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस के 14 विधायकों के साथ विश्वास मत के दौरान वोटिंग से अनुपस्थित रहे थे जिसके कारण 23 जुलाई को कांग्रेस-जदएस गठबंधन की सरकार गिर गयी थी। बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को अयोग्य करार दिये गए पार्टी के 14 बागी विधायकों को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन