फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka intellectuals write letter to CM Siddaramaiah demanding immediate arrest of prajwal Revanna

Revanna Row: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने सीएम सिद्धारमैया को लिखा पत्र, रेवन्ना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

Wed, 15 May 2024 10:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2024 10:29 PM IST
सार

सीएम को लिखे पत्र में बुद्धिजीवियों ने कहा कि रेवन्ना के कारण कई महिलाओं को अपमान सहना पड़ा। कई महिलाओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। कई परिवारों ने तो हासन ही छोड़ दिया।

विज्ञापन
Karnataka intellectuals write letter to CM Siddaramaiah demanding immediate arrest of prajwal Revanna
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

कर्नाटक के हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो कांड के चलते विवादों में हैं। इस बीच कर्नाटक के साहित्यकारों और शिक्षाविदों के एक समूह ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर सांसद रेवन्ना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। गौरतलब है कि रेवन्ना फिलहाल विदेश में हैं। राज्य सरकार ने मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी के सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया है। रेवन्ना की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन

रेवन्ना के कारण कई महिलाओं को अपमान सहना पड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साहित्यकारों, शिक्षाविदों, नाटककारों, गायकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित 107 बुद्धिजीवियों ने कथित यौन शोषण की निंदा की है। सीएम को लिखे पत्र में बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह घटना शक्तिशाली परिवार की सामंती मानसिकता को दर्शाती है। इस परिवार के लोग संसद, विधानसभा, विधान परिषद, पंचायत और नगर निकायों में प्रमुख पदों पर हैं। रेवन्ना के कारण कई महिलाओं को अपमान सहना पड़ा। कई महिलाओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। कई परिवारों ने तो हासन ही छोड़ दिया। पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि हम पत्र को गंभीरता से लेंगे। 

विज्ञापन

कुमारस्वामी ने एक दिन पहले दी थी प्रतिक्रिया
प्रज्वल रेवन्ना मामले के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को कुमारस्वामी ने कहा कि उनके भतीजे और हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो लीक होना एक साजिश है। इसके पीछे कोई ‘बड़ी व्हेल’ शामिल हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि वकीलों की दलीलें सुनने पर ऐसा लगा कि विधायक एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी नफरत की राजनीति से प्रेरित थी। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगड़ा की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सशर्त जमानत पर छूटे एचडी रेवन्ना
महिला के अपहरण मामले में घिरे जेडी-एस नेता एचडी रेवन्ना जेल से बाहर निकल आए हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक महिला का अपहरण किया और उसके बाद प्रज्ज्वल ने उस महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एचडी रेवन्ना ने बंगलूरू की विशेष अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने 13 मई को मामले में सुनवाई करते हुए जेडी-एस नेता को सशर्त जमानत दी थी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed