Karnataka: कांग्रेस नेता वी शैलजा के घर पर हमला, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप
हिंदू संगठनों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर वी शैलजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पुत्तूर में कांग्रेस आईटी सेल की सचिव वी शैलजा के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। आरोप है कि शैलजा ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इससे गुस्साए लोगों ने उनके घर पर हमला बोला। पुलिस ने बताया हमलावरों की जांच की जा रही है।
वहीं हिंदू संगठनों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर वी शैलजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कांग्रेस नेता के खिलाफ धर्मों के बीच दुश्मनी पैदा करने और समाज में शांति भंग करने के इरादे से टिप्पणी करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग शनिवार को वी शैलजा के घर पहुंच गए और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं लोगों ने उनके घर पर काली स्याही भी छिड़की। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शैलजा द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।