फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: 'If needed, Yeddyurappa can be arrested in POCSO case', statement of Karnataka Home Minister

Karnataka: 'जरूरत पड़ी तो पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा को कर सकते हैं गिरफ्तार', कर्नाटक के गृह मंत्री का बयान

Thu, 13 Jun 2024 12:13 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 13 Jun 2024 12:13 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को कर्नाटक गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा  को पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी की बात की। उन्होंने कहा कि यह सीआईडी की जांच पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
Karnataka: 'If needed, Yeddyurappa can be arrested in POCSO case', statement of Karnataka Home Minister
पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

बृहस्पतिवार को कर्नाटक गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा  को पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी की बात की। उन्होंने कहा कि यह सीआईडी की जांच पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (POCSO) के तहत पूर्व मुख्यमंत्री पर 17 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। बुधवार को सीआईडी ने यौन उत्पीड़न मामले में पूछताछ के लिए पूर्व भाजपा नेता को तलब किया। वहीं येदियुरप्पा  के वकील ने सीआईडी के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन


वहीं लड़की की मां ने येदियुरप्पा  के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में 14 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ पॉक्सो और आईपीसी की धारा 354 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि यह घटना 2 फरवरी की है, जब वे भाजपा नेता के घर एक मामले में मदद के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता येदियुरप्पा ने इस आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है, साथ ही उन्होंने यह कहा कि यह आधार निराधार है। बता दें कि 80 वर्षीय भाजपा नेता ने 2008 से 2011 के बीच, मई 2018 में कुछ समय के लिए और फिर 2019 से 2021 तक कई बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि 2021 में अपना इस्तीफ़ा दे दिया।

बीएस येदियुरप्पा के बाद भाजपा के बसवराज सोमप्पा बोम्मई ने पदभार संभाला। वे कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने। बोम्मई जुलाई 2021 से मई 2023 तक इस पद पर रहे। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से बोम्मई को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।


क्या है पूरा मामला
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई। येदियुरप्पा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला उनके घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। पूर्व सीएम ने आगे कहा, मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। येदियुरप्पा ने कहा वह यह नहीं कहेंगे कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed