फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka home minister on amit shah statement over prajwal revanna obscene video pen drive case

Prajwal Revanna Case: 'किसी को बचाने का सवाल ही नहीं', अमित शाह के बयान पर कर्नाटक के गृह मंत्री का पलटवार

Wed, 01 May 2024 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 01 May 2024 03:16 PM IST
सार

एसआईटी ने मंगलवार को प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना को नोटिस जारी किया है। यौन उत्पीड़न के मामले में जो शिकायत दर्ज हुई है, उसमें प्रज्वल रेवन्ना के साथ ही उनके पिता एचडी रेवन्ना का भी नाम है। 

विज्ञापन
karnataka home minister on amit shah statement over prajwal revanna obscene video pen drive case
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि 'कथित यौन उत्पीड़न मामले में किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है।' उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। दरअसल अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि यौन उत्पीड़न मामले में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? अमित शाह के इसी बयान पर जी परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


एसआईटी कर रही जांच
पूर्व प्रधानमंत्री के पोते और विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में शामिल होने का आरोप है। प्रज्वल मौजूदा लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की हासन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां बीते शुक्रवार को मतदान हुआ। कर्नाटक के गृह मंत्री ने बताया कि प्रज्वल रेवन्ना मामले की जांच के लिए बीती 28 अप्रैल को ही एसआईटी का गठन कर दिया गया था। एसआईटी ने मंगलवार को प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना को नोटिस जारी किया है। यौन उत्पीड़न के मामले में जो शिकायत दर्ज हुई है, उसमें प्रज्वल रेवन्ना के साथ ही उनके पिता एचडी रेवन्ना का भी नाम है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री बोले- छोड़ेंगे नहीं
एसआईटी के नोटिस में प्रज्वल और एचडी रेवन्ना को एसआईटी के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि 'अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच चल रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया गया है। 24 घंटे के भीतर दोनों को एसआईटी के सामने पेश होना होगा, अगर दोनों पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।' जी परमेश्वर ने कहा कि 'हम कुछ नहीं कर रहे हैं, ये कहना गलत है। किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले से कई लोगों का जीवन जुड़ा है, ऐसे में इस पर मनमाने तरीके से कार्रवाई नहीं की जा सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जी परमेश्वर ने कहा कि एसआईटी के पास इस बात के सबूत हैं कि प्रज्वल रेवन्ना विदेश चले गए हैं। उनका हवाई टिकट और अन्य जानकारियां मिल चुकी हैं। अब उन्हें वापस लाने की कोशिश चल रही है और एसआईटी इस मामले में कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि वीडियो लीक करने के पीछे डीके शिवकुमार हैं। वहीं जेडीएस ने एसआईटी जांच का स्वागत किया है और कहा है कि जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित भी कर दिया है। 


तेलंगाना सीएम दिल्ली पुलिस के सामने नहीं हुए पेश
अमित शाह की फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में नोटिस के बावजूद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इस पर सीएम रेवंत रेड्डी की वकील सौम्या गुप्ता ने कहा कि तेलंगाना सीएम की तरफ से उन्होंने जवाब दाखिल किया है। नोटिस में वीडियो को स्त्रोत के बारे में पूछा गया था और नोटिस में ऐसा माना गया कि सीएम सोशल मीडिया हैंडल करते हैं, जो कि सही नहीं है। जवाब में कहा गया है कि जिस अकाउंट से वीडियो साझा की गई, वह उनका नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed