फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Home Minister hints at Delhi-like action against rioters

कर्नाटक: राज्य के गृह मंत्री ने दिया संकेत, दिल्ली की तर्ज पर दंगाइयों पर कर सकते हैं कार्रवाई 

Wed, 20 Apr 2022 10:03 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा Published by: Amit Mandal Updated Wed, 20 Apr 2022 10:03 PM IST
सार

पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी जिन्हें लगता है कि कानून और नियम उन पर लागू नहीं होते हैं।

विज्ञापन
Karnataka Home Minister hints at Delhi-like action against rioters
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (file photo) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को संकेत दिया कि राज्य सरकार दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार कर रही है। जिस तरह दिल्ली में बुलडोजर से दंगाइयों से जुड़े अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया, उसी तरह की कार्रवाई कर्नाटक में भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी 
ज्ञानेंद्र ने हिंसा प्रभावित इलाकों में बुलडोजर के इस्तेमाल पर एक सवाल के जवाब में कहा कि हम इस बारे में सोच रहे हैं, मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि ऐसा सोचा जा रहा है। हमें दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी जिन्हें लगता है कि कानून और नियम उन पर लागू नहीं होते हैं। दिल्ली में जहांगीरपुरी के इलाकों में अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन


यूपी सरकार जैसे फैसले पर भी सीएम से होगी चर्चा 
जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और गोलीबारी हुई थी। झड़पों में आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया। एक सवाल के जवाब में कि क्या कर्नाटक सरकार उत्तर प्रदेश सरकार की तरह ही फैसला लेगी जहां प्रशासन ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस नहीं निकालने का आदेश दिया है, गृह मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बोम्मई के साथ इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मेला या जुलूस निकलता है तो कुछ तत्व कहीं से भी पत्थर फेंक सकते हैं, जिससे शांति व्यवस्था में खलल पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश ने एक फैसला लिया है। मैं इस पर मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। कुछ राज्यों में त्योहारों के दौरान हिंसा के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाना चाहिए।


पथराव करने वाला मास्टरमाइंड हिरासत में 
इस बीच हुबली में पथराव करने वाले मास्टरमाइंड वसीम पठान को हुबली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह फरार था। उसे मुंबई से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया और उसे हुबली लाई। उसे जल्द ही अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed