फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Hijab Row, Know Who Is Muskan Khan praised by Al Quaeda Chief Ayman Al Zawahiri

हिजाब विवाद: जानें कौन है मुस्कान, जिसकी तारीफ 'अल कायदा' सरगना अल-जवाहिरी ने की

Wed, 06 Apr 2022 01:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Apr 2022 01:37 PM IST
सार

मुस्कान वह छात्रा है जिसने कर्नाटक में ‘जय श्री राम' के नारे लगाती भीड़ के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे।

विज्ञापन
Karnataka Hijab Row, Know Who Is Muskan Khan praised by Al Quaeda Chief Ayman Al Zawahiri
मुस्कान खान(फाइल)

विस्तार

कर्नाटक हिजाब मामले पर वैश्विक आतंकवादी समूह अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर कर्नाटक स्थित कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की प्रशंसा की। मुस्कान वह छात्रा है जिसने कर्नाटक में ‘जय श्री राम' के नारे लगाती भीड़ के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे। जानिए मुस्कान के बारे में यहां सबकुछ...

विज्ञापन


मुस्कान मांड्या के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के वाणिज्य द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मुस्कान तब चर्चा में आईं जब वह ‘जय श्री राम' के नारे लगाते लड़कों के झुंड के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे। एक मीडिया चैनल से बात करती हुईं मुस्कान ने बताया कि वह कॉलेज असाइनमेंट के लिए आई थीं। कुछ लड़कों की भीड़ मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे थे, क्योंकि मैनें बुर्का पहना हुआ था। उनका कहना था कि पहले बुर्का उतारो फिर अंदर जाओ। मैं वहां दोबारा गई तो लड़कों ने मुझे घेर लिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे, इसके जवाब में मैनें भी अल्लाहू अकबर का नारा लगाया। वह बताती है कि मेरे टीचर और प्रिंसिपल ने मेरा सपोर्ट किया, उन लोगों ने मुझे भीड़ से बचाया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मुस्कान की तारीफ
सोशल मीडिया पर मुस्कान को लेकर कई मीम्स व पोस्टर वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। घटना के दौरान डर लगने के सवाल पर मुस्कान कहती हैं, कि जब लड़कों ने उन्हें घेरा तो वह कुछ हद तक डर गई थीं, लेकिन जब प्रिंसिपल व अन्य शिक्षकों ने विरोध किया तो उनका डर खत्म हो गया था। वह कहती हैं कि वह बुर्का पहनना जारी रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहिरी ने मुस्कान की जमकर प्रशंसा की
जवाहिरी ने वीडियो में मुस्कान खान को अपनी बहन बताया। उसने उसकी तारीफ में एक कविता भी पढ़ी। जवाहिरी ने भारत में मुसलमानों के दमन का आरोप लगाते हुए मुस्लिमों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी उकसाया। जवाहिरी के इस वीडियो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें मुस्कान के लिए लिखा है- 'भारत की महान महिला'। वीडियो में जवाहिरी मुस्कान के लिए लिखी एक कविता भी पढ़ता नजर आ रहा है। उसने कहा कि मुझे वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए मुस्कान के बारे में पता चला और इस ‘बहन’ ने ‘तकबीर’ की आवाज उठाकर मेरा दिल जीत लिया है, इसीलिए मैं उसकी तारीफ में कविता पढ़ रहा हूं। कविता पढ़ने के बाद जवाहिरी ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों की निंदा की।


क्या है हिजाब विवाद?
बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब उडुपी के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षा में जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसे लेकर देश के कई हिस्सों में काफी प्रदर्शन हुए थे। इसी दौरान आठ फरवरी को मांड्या में पीईएस कॉलेज के अंदर भगवा शॉल पहने लड़कों ने जयश्री राम के नारे लगाए। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। जय श्री राम के नारे लगाती भीड़ के सामने 19 साल की मुस्कान खान ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए थे। इसके बाद मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा और हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि हिजाब इस्लाम धर्म का अभिन्न अंग नहीं है, इसलिए राज्य सरकार को इसे स्कूलों के अंदर यूनिफॉर्म का हिस्सा बनाने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed