फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka HC senior judge Jayant Patel quits ordered CBI probe in Ishrat Jahan case

कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर जज ने दिया इस्तीफा, इशरत जहां केस में दिए थे CBI जांच के आदेश

Tue, 26 Sep 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 26 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Karnataka HC senior judge Jayant Patel quits ordered CBI probe in Ishrat Jahan case
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
कर्नाटक हाई कोर्ट के सीनियर जज जयंत पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जयंत पटेल ने ही इशरत जहां मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। खबरों के मुताबिक, उन्होंने सोमवार (25 सितंबर) को इस्तीफा दिया।
विज्ञापन


जयंत कथित तौर पर कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ना बनाए जाने की वजह से नाराज चल रहे थे। बताया जाता है जयंत कर्नाटक हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जज थे उन्होंने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस के मुखर्जी को अपना इस्तीफा भेज भी दिया है।
विज्ञापन


जस्टिस जयंत पटेल बंगलूरू में पोस्टिंग होने से पहले गुजरात हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस थे। अब उनका इलाहबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया जा रहा था। वहां वह तीसरे सबसे सीनियर जज होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में जयंत कर्नाटक हाई कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त हुए थे। जबकि इससे पहले 13 अगस्त 2015 को उन्हें गुजरात हाई कोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed