फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka HC grants interim bail to BJP MLA Madal Virupakshappa after son arrested by Lokayukta in bribe case

Karnataka: भाजपा विधायक को पांच लाख के बॉन्ड पर मिली अंतरिम अग्रिम जमानत, बार एसोसिएशन ने CJI को लिखा पत्र

Wed, 08 Mar 2023 01:16 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 08 Mar 2023 01:16 AM IST
सार

लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने हाल ही में उनके बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Karnataka HC grants interim bail to BJP MLA Madal Virupakshappa after son arrested by Lokayukta in bribe case
Karnataka High Court - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को रिश्वत मामले में चन्नागिरी के भाजपा विधायक के मदल विरुपक्षप्पा को पांच लाख रुपये के बॉन्ड और मुचलके पर अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। जमानत के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरुपक्षप्पा का जोरदार स्वागत किया। उन्हें 48 घंटे के अंदर लोकायुक्त के सामने पेश होने का आदेश भी दिया गया है।

विज्ञापन


कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन ने मदल विरुपक्षप्पा की अंतरिम अग्रिम जमानत अर्जी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि अग्रिम जमानत जैसे मामलों की मंजूरी मिलने में कई दिन, हफ्ते लग जाते हैं लेकिन वीआईपी मामलों पर रातोंरात विचार कर लिया जाता है।
विज्ञापन


बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन का कहना है कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि एक विधायक को भी एक आम आदमी के रूप में माना जाना चाहिए। हम कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश से अपील करते हैं कि रजिस्ट्री को सभी अग्रिम जमानत मामलों को एक दिन में पोस्ट करने का निर्देश दें ताकि आम आदमी के साथ भी एक वीआईपी के रूप में व्यवहार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं लोकायुक्त को जवाब दूंगा: विरुपक्षप्पा
विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने लोकायुक्त की कार्रवाई पर जवाब देते हुए कहा कि सुपारी की धरती कहे जाने वाले चन्नागिरी में आम आदमी के घर में भी 4-5 करोड़ रुपये होंगे। मेरे और भी बिजनेस हैं। मेरे घर में जो नकदी मिली है वह भ्रष्टाचार से नहीं कमाई गई है। मैं लोकायुक्त को जवाब दूंगा।

गौरतलब है कि लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने हाल ही में उनके बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद पांच दिन से विरुपक्षप्पा फरार थे। प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं मदल 
मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 


इसी साल होना है विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में लोकायुक्त की ये कार्रवाई चर्चा विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ हुई ये कार्रवाई चुनावी मुद्दा भी बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed