{"_id":"5b10de024f1c1b986e8b5ac7","slug":"karnataka-government-will-run-full-term-under-the-chief-ministership-of-h-d-kumaraswamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल सीएम बने रहेंगे कुमारस्वामी, कांग्रेस-जेडीएस के बीच हुआ एग्रीमेंट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांच साल सीएम बने रहेंगे कुमारस्वामी, कांग्रेस-जेडीएस के बीच हुआ एग्रीमेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
kumarswami
- फोटो : PTI
कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पांच साल तक बने रहेंगे। सरकार को बिना किसी झंझट के चलाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने एमओयू तक साइन किया है। गठबंधन से बनी कर्नाटक सरकार अब लंबे समय के लिए सूबे में सत्ता संभालेगी। कांग्रेस और जेडीएस के बीच की दूरियों को कम करने के लिए लिखित समझौते हुए हैं जिसके तहत अब यह भी तय हो गया है कि कुमारस्वामी पांच सालों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दोनों दलों में विभागों के बंटवारे पर भी अब सहमति बन गई है। अब से कुछ देर में दोनों दल अपने विभागों के बंटवारे को लेकर घोषणा कर सकते हैं। साथ ही खबर यह भी है कि अगर सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा तो इस बार कुमारस्वामी मुख्यमंत्री के तौर पर पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में भाजपा के गठबंधन के साथ कुमारस्वामी महज 22 महीनों तक ही मुख्यमंत्री रह पाए थे। लेकिन इस बार कांग्रेस और जेडीएस दोनों मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस और जेडीएस के मतभेदों की आ रही सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि हमारे गठबंधन का फोकस केवल विभागों के बंटवारे पर नहीं है। गठबंधन को मजबूत बनाने और दोनों दलों में बेहतर तालमेल के लिए एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी के साथ ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस का ताजा फैसला इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी नेता और डेप्युटी सीएम परमेश्वर ने कुछ दिनों पहले कहा था कुमारस्वामी का पांच साल तक समर्थन करने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
इसके बाद ही कुमारस्वामी ने पीएम मोदी से दिल्ली मिलने आने से पहले सार्वजिनक रूप से कहा था कि वह कांग्रेस की 'दया' पर निर्भर मुख्यमंत्री बने हैं न कि 6.5 करोड़ जनता के द्वारा चुने जाने पर। जेडीएस के महासचिव दानिश अली ने बताया कि अब सारी घोषणाएं लिखित समझौते के बाद ही की जाएंगी और पार्टी पांच साल तक के लिए एक स्थाई सरकार देने के लिए वचनबद्ध है। यही वजह है कि हमने कोई भी घोषणा करने से पहले बहुत समय लिया है। हमारा हर समझौता लिखित है जिससे सरकार आराम से काम कर सके और पांच सालों तक सत्ता बनी रहे।