फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government orders judicial probe into 40 per cent commission scam

Karnataka: कांग्रेस ने चुनावी वादे पर किया अमल, सरकार ने '40 फीसदी कमीशन घोटाले' की न्यायिक जांच के दिए आदेश

Fri, 18 Aug 2023 05:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Aug 2023 05:48 PM IST
सार

कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ ने सभी सार्वजनिक परियोजनाओं पर 40 प्रतिशत कमीशन लिए जाने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
Karnataka government orders judicial probe into 40 per cent commission scam
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने चुनावी वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है। सिद्धारमैया सरकार ने राज्य में पिछली भाजपा नीत सरकार के दौरान सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए '40 प्रतिशत कमीशन' की मांग के आरोपों की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सत्ता में आने के तीन महीने बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले किए गए अपने प्रमुख वादों में से एक को पूरा करते हुए गुरुवार को सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति नगामोहन दास (Nagamohan Das) के नेतृत्व में जांच समिति गठित करने का आदेश पारित किया।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, आयोग उन विभागों की गतिविधियों की जांच करेगा जहां बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्य किये जाते हैं। कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ ने सभी सार्वजनिक परियोजनाओं पर 40 प्रतिशत कमीशन लिए जाने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र और तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखा था। आदेश में बताया गया है कि काम शुरू होने से पहले ही 25 से 30 प्रतिशत कमीशन जन प्रतिनिधियों को दे दिया जाता था, जबकि शेष भुगतान काम पूरा होने के बाद किया जाता था।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है, सरकारी स्तर पर इन गंभीर आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नई सरकार शुरुआती स्तर पर ही प्रशासन में पारदर्शिता लाना चाहती है। आयोग इस बात की जांच करेगा कि प्रशासनिक स्वीकृतियां नियमों और कार्यों की गुणवत्ता के अनुरूप दी गईं या नहीं। जांच समिति यह भी पता लगाएगा कि क्या मूल्यांकन मौजूदा दरों की अनुसूची के अनुरूप थे और लागत बढ़ने की स्थिति में अनुमान को संशोधित करने की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें कहा गया है कि जांच के दौरान संबंधित विभागों को अपनी फाइलें समिति को सौंपनी होंगी। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधने के लिए '40 फीसदी कमीशन' का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed