{"_id":"5c9786b1bdec2213f52b7c6c","slug":"karnataka-government-lifted-ban-from-ola-cab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक सरकार ने ओला कैब को अपनी सेवा फिर से शुरू करने की दी इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक सरकार ने ओला कैब को अपनी सेवा फिर से शुरू करने की दी इजाजत
Sun, 24 Mar 2019 07:15 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कर्नाटक सरकार ने रविवार को एप के जरिये टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला को अपनी सेवा फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी। कंपनी पर बिना मंजूरी के बाइक टैक्सी सेवा चलाने को लेकर दो दिन पहले पाबंदी लगायी गयी थी।
विज्ञापन
कर्नाटक के सामाजिक कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर लिखा है, ओला कैब्स आज से अपना काम पहले की तरह कर सकेगी। हालांकि नई प्रौद्योगिकी के अनुसार नियम बनाने को लेकर तत्काल नीतियों की आवश्यकता है। साथ ही उद्योग को भी नवप्रवर्तन के लिये नीतियां तैयार करने में मदद को लेकर साथ मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
ओला कैब्स में निवेश कर रहे मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया ने मामले के त्वरित निपटान को लेकर सराहना की है। मैट्रिक्स इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक अवनीश बजाज ने कहा कि मामले का समाधान जिस गति से किया गया है, वह सराहनीय है। यह नये भारत के लिये बेहतर भविष्य को बताता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ओला का लाइसेंस छह महीने के लिये निलंबित कर दिया था। विभाग का कहना था कंपनी बिना मंजूरी के बाइक टैक्सी चला रही थी। विभाग ने 18 तारीख के आदेश में कहा कि कंपनी ने ओला का संचालन करने वाली कंपनी एनी टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु ने कर्नाटक मांग आधारित परिवहन प्रौद्योगिकी एग्रीगेटर्स नियम-2016 का उल्लंघन किया है। इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त और वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बेंगलुरु की रपट के आधार पर उसका लाइसेंस छह माह यानी 19 जून 2021 तक के लिये निलंबित गया था।