फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka government issue circular special pooja perform in thousand temples on ram temple consecration bjp

Ram Mandir: कर्नाटक के 34 हजार मंदिरों में 22 जनवरी को विशेष पूजा करने का आदेश, भाजपा का तंज- चलो सदबुद्धि आई

Mon, 08 Jan 2024 12:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने भी खुशी जताई है और तंज कसते हुए कहा है कि सरकार को सदबुद्धि आ गई है।

विज्ञापन
karnataka government issue circular special pooja perform in thousand temples on ram temple consecration bjp
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक सरकार के मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने बताया है कि सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें राज्य के 34 हजार मंदिरों में 22 जनवरी को विशेष पूजा आयोजित करने का आदेश दिया गया है। 22 जनवरी को ही अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने भी खुशी जताई है और तंज कसते हुए कहा है कि सरकार को सदबुद्धि आ गई है।
विज्ञापन


कारसेवकों की गिरफ्तारी के बाद सरकार का बड़ा फैसला
दरअसल बीते दिनों कर्नाटक पुलिस ने साल 1992 में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान हुए दंगे के मामले में एक हिंदू कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था। भाजपा ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को बदले की राजनीति से प्रेरित बताते हुए तीखा हमला बोला था। इसे लेकर भाजपा ने बड़े पैमाने पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कांग्रेस सरकार बैकफुट पर दिखी। अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के 34 हजार मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित करने के फैसले को उसी कोण से देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का तंज
भाजपा नेता सीटी रवि ने कर्नाटक सरकार के फैसले पर कहा कि यह अच्छा है और हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्होंने अच्छा फैसला किया है। कांग्रेस को कई साल के बाद सदबुद्धि आ गई है। भगवान राम सभी के हैं...कांग्रेस ने ही भगवान राम को छोड़ दिया था और वह फिर से उनके पास आ रही है। यह देश के लिए अच्छा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कांग्रेस को सदबुद्धि आने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed