फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government has proposed 125 feet statute of Mother Cauvery

मां कावेरी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा से सजेगा कर्नाटक

Thu, 15 Nov 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Karnataka government has proposed 125 feet statute of Mother Cauvery
statute of Mother Cauvery - फोटो : ani

कर्नाटक में मां कावेरी (नदी) की 125 फुट ऊंची प्रतिमा के निर्माण किए जाने की योजना है। कर्नाटक सरकार मंड्या जिले में कृष्णा राजा सागर जलाशय में मां कावेरी की प्रतिमा बनाने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही सरकार की योजना एक म्यूजियम बनाने, दो ग्लास टावर बनाने की भी है। दोनों ग्लास टावर की ऊंचाई करीब 360 फुट होगी यहां से जलाशय और आसपास का पूरा नजारा देखा जा सकेगा। इसका मकसद एक ओर जहां कर्नाटक में पर्यटन को बढ़ावा देना है वहीं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देना भी है। कर्नाटक जल मंत्री एचडी कुमारस्वामी  और पर्यटन मंत्री सा रा महेश की अगुवाई में इस बात का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


इस परियोजना को पूरा करने में  लगभग 400 एकड़ का क्षेत्र और 1200 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। सरकार की योजना के मुताबिक अगले दो वर्षों में ये काम पूरा किया जाएगा। सरकार इस पूरी परियोजना के लिए जमीन के अलावा कुछ खर्च करने नहीं जा रही है। इस पूरी परियोजना के लिए निजी निवेशकों से मदद मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल परिवहन मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि केआरएस जलाशय, एक बैंडस्टैंड, एक इनडोर स्टेडियम और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृति प्रदान करेंगे। 

कावेरी बेसिन क्षेत्र जनता दल (सेक्युलर) का गढ़ रहा है और इस प्रस्ताव के साथ, जेडीएस क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की सोच रही है। कर्नाटक में ये प्रस्ताव उस समय आया है जब कार्यकर्ता समूहों ने कावेरी नदी के आसपास अवैध रेत खनन पर आंखें फेरने के लिए सरकार को दोषी ठहराया गया है।

कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहने वाली नदी है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed