{"_id":"5eb69a3ea743401dbc47973e","slug":"karnataka-government-allows-bars-clubs-restaurants-to-sell-liquor-as-takeaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown : कर्नाटक ने राज्य में रेस्टोरेंट, बार और पब को दी शराब बेचने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lockdown : कर्नाटक ने राज्य में रेस्टोरेंट, बार और पब को दी शराब बेचने की अनुमति
Sat, 09 May 2020 05:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 09 May 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में जारी लॉकडाउन की वजह से 25 मार्च से बंद पड़े रेस्टोरेंट, क्लब और बार आदि को कर्नाटक सरकार ने राज्य में शराब की थोक कीमत पर बिक्री करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, ये अनुमति केवल शराब बेचने के लिए दी गई है, परोसने के लिए नहीं। रेस्टोरेंट, बार और पब संचालकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि शराब की बिक्री से राज्य के कुल राजस्व का एक बड़ा हिस्सा आता है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक बार मालिक वेंकटेश बाबू ने कहा, हम इस कदम का स्वागत करते हैं। कोरोना वायरस के चलते पिछले दो महीने से हमारी दुकान बंद थी, जिससे काफी नुकसान हो रहा था। बाबू ने कहा, राज्य सरकार ने हमें शराब एमआरपी (अधिकतम बिक्री मूल्य) पर बेचने के लिए कहा है, लेकिन हमें दुकान का किराया भी देना होता है और कर्मियों को वेतन भी, ऐसे में यह हमारे लिए कठिन होगा।
विज्ञापन
यह अनुमति बार एवं होटल एसोसिएशन की ओर से दाखिल की गई याचिका को देखते हुए दी गई है, जिसमें कहा गया था कि अगर बीयर जैसे ड्रिंक्स को छह महीने से अधिक नहीं रखा जा सकता, ऐसे में इगर इन्हें बेचा नहीं गया तो पूरा स्टॉक बर्बाद हो जाएगा। शराब बेचने के लिए सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक का समय तय किया गया है। इसके साथ ही सभी को फेस मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन