{"_id":"6548b36f4ae4b301210c0527","slug":"karnataka-geologist-prathima-ks-murder-police-arrest-sacked-driver-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू में भूविज्ञानी की हत्या के मामले में ड्राइवर हिरासत में, विपक्ष ने सरकार को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू में भूविज्ञानी की हत्या के मामले में ड्राइवर हिरासत में, विपक्ष ने सरकार को घेरा
Mon, 06 Nov 2023 03:10 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 06 Nov 2023 03:10 PM IST
सार
हिरासत में लिया गया व्यक्ति मृतका का पूर्व ड्राइवर था और कुछ दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका प्रतिमा केएस की तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू पुलिस ने महिला भू-विज्ञानी की हत्या के आरोप में उनके पूर्व ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हाल ही में नौकरी से निकाल दिया गया था। बता दें कि रविवार को बंगलूरू के डोड्डाकलासंद्रा इलाके में एक घर से महिला की लाश बरामद हुई थी। महिला की पहचान कर्नाटक के खनन एवं भूविज्ञान विभाग की उप-निदेशक केएस प्रतिमा (43 वर्षीय) के रूप में हुई थी।
पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
केएस प्रतिमा का गला घोंटने के बाद गला रेता गया था। बंगलूरू पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया 'हमने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच चल रही है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति मृतका का पूर्व ड्राइवर था और कुछ दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पूछताछ की जा रही है।' हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को आशंका है कि आरोपी मृतका का परिचित है। साथ ही वह महिला की दिनचर्या से भी परिचित था। महिला विज्ञानी को उनके मौजूदा ड्राइवर ने शनिवार रात करीब आठ बजे उनके घर छोड़ा था, जिसके बाद रविवार को महिला की लाश मिली।
पुलिस ने बताया कि महिला की उसके कमरे में हत्या की गई थी और घटना के बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। पुलिस को घर में किसी के जबरन घुसने के भी सबूत नहीं मिले। इससे साफ हुआ कि किसी परिचित ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। प्रतिमा केएस के परिवार में पति सूर्यनारायणन और 16 साल का बेटा है। प्रतिमा के पति और बेटा शिवमोगा जिले में तीर्थहल्ली इलाके में रहते हैं। वहीं विपक्षी भाजपा ने महिला भूविज्ञानी की हत्या को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।