फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka geologist prathima ks murder police arrest sacked driver

Karnataka: बंगलूरू में भूविज्ञानी की हत्या के मामले में ड्राइवर हिरासत में, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Mon, 06 Nov 2023 03:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Nov 2023 03:10 PM IST
सार

हिरासत में लिया गया व्यक्ति मृतका का पूर्व ड्राइवर था और कुछ दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
karnataka geologist prathima ks murder police arrest sacked driver
मृतका प्रतिमा केएस की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगलूरू पुलिस ने महिला भू-विज्ञानी की हत्या के आरोप में उनके पूर्व ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हाल ही में नौकरी से निकाल दिया गया था। बता दें कि रविवार को बंगलूरू के डोड्डाकलासंद्रा इलाके में एक घर से महिला की लाश बरामद हुई थी। महिला की पहचान कर्नाटक के खनन एवं भूविज्ञान विभाग की उप-निदेशक केएस प्रतिमा (43 वर्षीय) के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
केएस प्रतिमा का गला घोंटने के बाद गला रेता गया था। बंगलूरू पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया 'हमने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच चल रही है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति मृतका का पूर्व ड्राइवर था और कुछ दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पूछताछ की जा रही है।' हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को आशंका है कि आरोपी मृतका का परिचित है। साथ ही वह महिला की दिनचर्या से भी परिचित था। महिला विज्ञानी को उनके मौजूदा ड्राइवर ने शनिवार रात करीब आठ बजे उनके घर छोड़ा था, जिसके बाद रविवार को महिला की लाश मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला की उसके कमरे में हत्या की गई थी और घटना के बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। पुलिस को घर में किसी के जबरन घुसने के भी सबूत नहीं मिले। इससे साफ हुआ कि किसी परिचित ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। प्रतिमा केएस के परिवार में पति सूर्यनारायणन और 16 साल का बेटा है। प्रतिमा के पति और बेटा शिवमोगा जिले में तीर्थहल्ली इलाके में रहते हैं। वहीं विपक्षी भाजपा ने महिला भूविज्ञानी की हत्या को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed