फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Four members of a family die in a road accident

कर्नाटक: सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार, चार सदस्यों की मौत

Wed, 25 Dec 2024 10:30 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 10:30 PM IST
सार

Karnataka: हाईवे पर हावेरी-धारवाड़ सीमा के पास तिम्मापुर में बेलीगट्टी गांव के पास ताड़स पुलिस स्टेशन की सीमा के पास हुबली की ओर जा रही एक एसयूवी ने नियंत्रण खोने से सड़क के डिवाइडर को लांघ हुबली से बंगलूरू की ओर आ रही एक कार से टकरा गई।

विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में बुधवार को हाईवे पर हावेरी-धारवाड़ सीमा के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा कार और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर होने के चलते हुआ। लिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार से मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तिम्मापुर में बेलीगट्टी गांव के पास ताड़स पुलिस स्टेशन की सीमा के पास हुबली की ओर जा रही एक एसयूवी ने नियंत्रण खोने से सड़क के डिवाइडर को लांघ हुबली से बंगलूरू की ओर आ रही एक कार से टकरा गई। कार में 11 साल के एक बच्चे समेत चार लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में मृत घोषित किया। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बंगलूरू के चामराजपेट के रहने वाली चंद्रम्मा (59), उनकी बेटी मीना (38), दामाद महेश कुमार सी (41) और पोते धनवीर (11) के तौर पर हुई है। बाकी के तीन मृतक दावणगेरे जिले के हरिहर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद एसयूवी में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed