{"_id":"63fedc8ab9d1e8df5602be97","slug":"karnataka-former-commissioner-of-bengaluru-and-aap-leader-bhaskar-rao-joins-bjp-in-bengaluru-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: आम आदमी पार्टी को कर्नाटक में बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए भास्कर राव, बोले- AAP केवल चंदा लेती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: आम आदमी पार्टी को कर्नाटक में बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए भास्कर राव, बोले- AAP केवल चंदा लेती है
Wed, 01 Mar 2023 10:48 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:48 AM IST
सार
आईपीएस से इस्तीफा देने वाले राव पिछले साल अप्रैल में आप में शामिल हुए थे और हाल ही में उन्हें पार्टी की घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक के रूप में उभरे थे।
विज्ञापन
भास्कर राव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां आम आदमी पार्टी (आप) की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष और बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर भास्कर राव ने अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दिया है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भास्कर राव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।
भाजपा जॉइन करने के बाद भास्कर राव ने कहा, 'मैं पीएम के कामों को देखकर बीजेपी में शामिल हुआ। आम आदमी पार्टी में पारदर्शिता की कमी है। यह एक बहुराष्ट्रीय निगम की तरह चलाया जाता है। भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर चंदा इकट्ठा किया जाता है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैं भाजपा को और अधिक योगदान दे सकता हूं। इसकी विशाल अखिल भारतीय उपस्थिति है। पीएम मोदी के विजन ने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। आम आदमी पार्टी का विकास अब नहीं हो पाएगा। वह एक मंडली के हाथों में है, यह शर्मनाक है कि उसके दो मंत्री जेल में हैं। पार्टी में स्पष्टता नहीं।'
अप्रैल में जॉइन किया था आप
राव ने मंगलवार को ही कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक से मुलाकात की थी। खबर ये भी है कि उन्होंने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की। आईपीएस से इस्तीफा देने वाले राव पिछले साल अप्रैल में आप में शामिल हुए थे और हाल ही में उन्हें पार्टी की घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक के रूप में उभरे थे।
विज्ञापन
Karnataka | Former commissioner of Bengaluru and AAP leader Bhaskar Rao joins BJP, in Bengaluru pic.twitter.com/o1TdIGfUve
— ANI (@ANI) March 1, 2023विज्ञापन