फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka fight between women IPS-IAS officers has now reached the court through social media Latest News

Karnataka: महिला आईपीएस-आईएएस अफसरों की लड़ाई सोशल मीडिया से अब कोर्ट पहुंची, जानें पूरा मामला

Thu, 23 Feb 2023 05:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Feb 2023 05:32 AM IST
सार

कर्नाटक की आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल कर दीं थीं। उन्होंने दावा किया कि महिला आईएएस अधिकारी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिणी सिंधुरी ने 2021 से 2022 के बीच तीन आईएएस अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी थीं। 

विज्ञापन
Karnataka fight between women IPS-IAS officers has now reached the court through social media Latest News
IAS रोहिणी सिंधुरी- IPS डी रूपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच की तनातनी सोशल मीडिया के बाद आखिरकार अदालत तक पहुंच गई। आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने आईपीएस अधिकारी रूपा डी सहित 60 उत्तरदाताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। सिंधुरी की ओर से 21 फरवरी को मुकदमा दायर किया गया था और बुधवार को अतिरिक्त शहर सिविल और सत्र न्यायाधीश के समक्ष यह सुनवाई के लिए आया था। 

विज्ञापन


रोहिणी के वकील ने मीडिया और रूपा को उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक बयान देने और प्रकाशित करने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा की मांग की। अदालत को बताया गया कि सेवा नियमों के मुताबिक रोहिणी ने राज्य के मुख्य सचिव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने रूपा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है। दरअसल, रूपा ने रोहिणी के खिलाफ कई गलत काम करने के आरोप लगाए हैं और उनकी तस्वीरों को अन्य आईएएस अधिकारियों को भेजे हैं।
विज्ञापन


IPS रूपा ने शेयर की IAS रोहिणी की निजी तस्वीरें 
कर्नाटक की आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल कर दीं थीं। उन्होंने दावा किया कि महिला आईएएस अधिकारी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिणी सिंधुरी ने 2021 से 2022 के बीच तीन आईएएस अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप 
इससे एक दिन पहले आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। कहा था कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की है। 

सिंधुरी ने आरोपों को किया खारिज 
तस्वीरें वायरल होने के बाद महिला आईएएस सिंधुरी ने आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि डी रूपा उनके खिलाफ एक झूठा अभियान चला रही हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, अगर मैंने ये तस्वीरें आईएएस अधिकारियों को भेजी हैं, तो वह उनके नामों का वह खुलासा भी करें। 


कहां से शुरू हुआ विवाद 
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक रेस्टोरेंट में जनता दल के विधायक सा रा महेश के साथ आईएएस अधिकारी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं। बता दें, 2021 में जब सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं, तब दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। बता दें, वर्तमान में डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed