Karnataka: एटी रामास्वामी ने थामा भाजपा का दामन, अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में ग्रहण की सदस्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के अरकलगुडा से वरिष्ठ विधायक एटी रामास्वामी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रामास्वामी ने जनता दल (सेक्यूलर) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने हाल ही में अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और एटी रामास्वामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
#WATCH | Delhi: After joining BJP, AT Ramaswamy meets party chief JP Nadda in presence of Union Minister Anurag Thakur & National Gen Secy Dushyant Kumar Gautam pic.twitter.com/CPJWKfISE0
— ANI (@ANI) April 1, 2023विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद रामास्वामी ने कहा कि मैं वास्तव में भाजपा के काम करने के तरीके से प्रभावित हूं। मैं पैसे की ताकत का शिकार हूं, क्योंकि मैं हमेशा अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की बात करता था। मैं बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। मैं सिर्फ लोगों की सेवा करने का अवसर चाहता हूं।
Delhi | I’m really impressed by the way party (BJP) is working. I’m a victim of money power because I always used to talk about irregularities and corruption. Without any condition I’m joining BJP. I just want an opportunity to serve people: AT Ramaswamy, Ex-JD(S) MLA pic.twitter.com/lWV0TJlfjE
— ANI (@ANI) April 1, 2023
9.59 करोड़ रुपये की मुफ्त वस्तुएं जब्त
कर्नाटक में 29 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 9.59 करोड़ रुपये की मुफ्त वस्तुएं जब्त की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, संयुक्त रूप से उड़न दस्ते, एसएसटी और पुलिस अधिकारियों ने 7.87 करोड़ रुपये की नकदी, 5.80 लाख रुपये की 1,156.11 लीटर शराब, 21.77 लाख रुपये के 39.25 किलोग्राम ड्रग्स और 9.59 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार जब्त किए हैं। अब तक 172 एफआईआर दर्ज की गई हैं।