{"_id":"64559e14ebc08f58c506cb36","slug":"karnataka-elections-pm-modi-roadshow-in-bengaluru-sonia-gandhi-rally-in-hubli-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनावः पीएम मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, सोनिया गांधी भी चुनावी रण में उतरेंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनावः पीएम मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो, सोनिया गांधी भी चुनावी रण में उतरेंगी
Sat, 06 May 2023 06:47 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 06 May 2023 06:47 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Narendra Modi-Sonia Gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगी। वह हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। सोनिया पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। सोनिया लंबे समय बाद किसी चुनाव प्रचार में नजर आएंगी। बता दें, कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को एक चरण में मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के ‘भ्रष्टाचार दर कार्ड’ की भाजपा ने आयोग से की शिकायत
वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी ‘भ्रष्टाचार दर कार्ड’ को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर कर्नाटक को लूटने की योजना के साथ तैयार है और उसके पास 'ट्रांसफर, पोस्टिंग और कमीशन' के लिए रेट कार्ड है। भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपना रेट लिस्ट जारी कर दिया है। सत्ता में आने पर लूट की पूरी योजना है लेकिन यह पार्टी के लिए सपना ही रहेगा। लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी 'डबल इंजन' सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुक्रवार को एक 'भ्रष्टाचार दर कार्ड' जारी किया, जिसमें राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के विभिन्न 'घोटालों' को दर्शाया गया है। इसमें राज्य के ठेकेदारों द्वारा ‘40 प्रतिशत कमीशन’ चार्ज भी शामिल है। अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में भ्रष्टाचार दर कार्ड जारी करते हुए, कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में 1,50,000 करोड़ रुपये लूट लिए हैं। कांग्रेस ने अपने 'भ्रष्टाचार दर कार्ड' में कहा, सीएम पद की लागत 2,500 करोड़ रुपये है जबकि मंत्री पद की लागत 500 करोड़ रुपये है।
अगर बजरंग दल नियमों के मुताबिक काम करे तो प्रतिबंध का सवाल ही नहीं : मोइली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि अगर बजरंग दल नियमों के मुताबिक काम करे और सही आचरण रखे तो उस पर प्रतिबंध का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर भाजपा उस पर निशाना साध रही है।
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मोइली ने कहा कि इस संदर्भ को कांग्रेस द्वारा बजरंग दल को किसी तरह का नोटिस और चेतावनी जारी करने के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि इस तरह से कि पार्टी कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर इसे प्रतिबंधित करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस तत्कालीन गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल के दृष्टिकोण को अपनाएगी। उन्होंने कहा कि पटेल ने आरएसएस से ‘अवैध गतिविधियों’ में शामिल नहीं होने के संबंध में एक शपथ पत्र लेने के बाद राष्ट्रीय उसपर से प्रतिबंध हटा दिया था।