फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka elections all about Modis development politics versus Congress appeasement politics says Amit Shah

Karnataka: अमित शाह बोले- विकास और तुष्टिकरण की सियासत के बीच मुकाबला, कर्नाटक में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

Mon, 24 Apr 2023 03:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 03:58 PM IST
सार

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और एक बार फिर देश के दक्षिणी राज्य में पार्टी की एंट्री को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन
Karnataka elections all about Modis development politics versus Congress appeasement politics says Amit Shah
गुंडलुपेट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक पखवाड़े का समय ही शेष है। ऐसे में सियासी दलों के नेता एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति बनाम कांग्रेस की तुष्टिकरण की सियासत को लेकर हैं। राज्य में 10 मई को 224 सीटों के लिए एक चरण में मतदान होने हैं। मतगणना 13 मई को सामने आएंगे।  

विज्ञापन

कर्नाटक पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: शाह
शाह ने जोर देकर कहा कि भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और एक बार फिर देश के दक्षिणी राज्य में पार्टी की एंट्री को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस द्वारा दिया गया चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण भाजपा ने खत्म कर दिया है और लिंगायत, वोक्कालिगा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ा दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों के लिए आरक्षण को लेकर कही ये बात
चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट में एक रोड शो करने के बाद उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण लाएंगे। शाह ने जनता से पूछा, क्या आप आरक्षण वापस चाहते हैं?  उन्होंने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार से पूछना चाहता हूं कि आप एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण लाने के बारे में बोल रहे हैं, लेकिन आप किसे कम करेंगे? कर्नाटक के लोगों को जवाब दें, क्या आप वोक्कालिगा या लिंगायत या अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को कम करेंगे?
 

विज्ञापन

विकास बनाम कांग्रेस की तुष्टिकरण की सियासत: शाह
पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों और प्रचारकों में से एक शाह ने कहा, यह चुनाव मोदी की विकास की राजनीति बनाम कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का है। कर्नाटक में चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा के तहत मुसलमानों के लिए 4 फीसदी आरक्षण को खत्म करने और इसे प्रमुख वोक्कालिगा और लिंगायत समुदायों के बीच समान रूप से वितरित करने का फैसला किया था।
 

'मोदी के नेतृत्व में बनेगी डबल इंजन की सरकार'
शाह ने राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का विश्वास जताया और कहा, मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी और हमारे मुख्यमंत्री बोम्मई कर्नाटक की प्रगति के लिए काम किया है। शाह ने लोगों से यह सुनिश्चित करने की भी अपील की कि मौजूदा विधायक निरंजन कुमार गुंडलुपेट में एक बार फिर बड़े अंतर से विजयी हों और भाजपा चामराजनगर जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों को जीतकर भारी बहुमत के साथ सत्ता में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed