{"_id":"6432fc08cb243b49df00c8b4","slug":"karnataka-elections-100-crore-worth-of-material-including-cash-seized-in-10-days-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव : 10 दिन में नकदी समेत 100 करोड़ की सामग्री जब्त, जानें कितने लीटर बरामद हुई शराब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव : 10 दिन में नकदी समेत 100 करोड़ की सामग्री जब्त, जानें कितने लीटर बरामद हुई शराब
Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
सार
आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के लागू होने के केवल 10 दिनों में, 36.8 करोड़ रुपये नकद, 15.46 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं, 30 करोड़ रुपये की 5.2 लाख लीटर शराब, 15 करोड़ रुपये का सोना और 2.5 करोड़ रुपये के चांदी के गहने जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक में चुनाव आयोग की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों में बयानबाजी जोरों पर हैं। इस बीच, चुनाव आयोग के अधिकारी ने भी बड़ी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, राज्य में नकदी समेत चुनाव संबंधी जब्ती रविवार को 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। गौरतलब है कि 29 मार्च से राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से 99.18 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के लागू होने के केवल 10 दिनों में, 36.8 करोड़ रुपये नकद, 15.46 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं, 30 करोड़ रुपये की 5.2 लाख लीटर शराब, 15 करोड़ रुपये का सोना और 2.5 करोड़ रुपये के चांदी के गहने जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को निगरानी दल ने यादगीर जिले में 34 लाख रुपये नकद और बंगलूरू ग्रामीण जिले के नेलमंगला निर्वाचन क्षेत्र में 21 लाख रुपये के 56 टेलीविजन सेट जब्त किए। आबकारी विभाग ने 1.62 करोड़ रुपये की 54,282 लीटर शराब जब्त की है। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन