{"_id":"5af65eee4f1c1bda408b49ed","slug":"karnataka-election-you-can-watch-and-read-exit-poll-here-from-6-pm-onwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव 2018 एग्जिट पोल: एक साथ यहां पर देखें परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव 2018 एग्जिट पोल: एक साथ यहां पर देखें परिणाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 May 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मत डाल रहे हैं। आज राज्य के लोग अपने लिए किसी एक सरकार का चुनाव करेंगे। जो भी पार्टी जीतेगी वह अगले पांच साल तक राज्य के विकास के लिए काम करेगी। वर्तमान कर्नाटक विधान सभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो जाएगा। 224 विधानसभा सीटों में से 173 सामान्य श्रेणी, 36 अनुसूचित जाति श्रेणी और 15 अनुसूचित जनजाति की श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। मतदान केवल 222 सीटों के लिए होंगे।
विज्ञापन
सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) से लिंक कर दिया गया है। राज्य में मुख्य लड़ाई भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल और जनता दल (सेक्युलर) के बीच है। हालांकि कूर्ग नेशनल काउंसिल, कन्नड़ चलावी वतल पक्ष, कर्नाटक कांग्रेस पार्टी, कर्नाटक क्रांति रंगा और कर्नाटक विकास पार्टियां भी मैदान में हैं। चुनाव का परिणाम 15 मई को आएगा। नतीजों से पहले बहुत सारी सर्वे एजेंसियों ने एक्जिट पोल किए हैं जो नतीजों से पूर्व जनता का रुख बताने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से कई समाचार चैनल और सर्वे एजेंसियां एक्जिट पोल का प्रसारण शुरू कर देंगी। हालांकि अमर उजाला ने कोई एक्जिट पोल नहीं किया है, लेकिन सभी एक्जिट के नतीजों की जानकारी आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर भी मिलेगी। कुछ मशहूर एक्जिट पोल हैं: न्यूज 24 और चाणक्य एक्जिट पोल, इंडिया टुडे एक्जिट पोल, और सी-ग्रुप एक्जिट पोल।
विज्ञापन